आप लोगों को कड़ी मेहनत से मिला है ऑफर लेटर, रोजगार मेले में 71 हजार युवाओं से बोले पीएम मोदी

Updated on 16-05-2023 06:54 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 71 हजार युवाओं को सरकारी विभागों में नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंप दिया। विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होने वाले रोजगार मेले में वह इन नए कर्मचारियों को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को ये नियुक्ति पत्र कड़ी मेहनत से मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको और आपके परिवार को बधाई देता हूं। कुछ दिन पहले गुजरात में ही ऐसे रोजगार मेले का आयोजन हुआ था। इसी महीने असम में भी एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 9 वर्षो में भारत सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा तेज करने, ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने को भी प्राथमिकता दी है।

10 लाख नौकरी देने का ऐलान

पिछले साल जून महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम सरकारी पदों को भरते हुए अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरी देने का ऐलान किया था। इससे साफ था कि केंद्र सरकार 2024 से पहले उस क्षेत्र में सबसे बड़ा दांव खेलना चाहती है। नौकरी की कमी एक ऐसा क्षेत्र रहा है जिस पर विपक्ष हमेशा हमला करती रही है। साथ ही सरकार को इस मोर्चे पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पीएम मोदी का यह ऐलान सरकार और बीजेपी के लिए आम चुनाव से पहले बड़ा दांव माना जा रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने हर महीने रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र बांटने का सिलसिला शुरू किया है। प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, रोजगार मेले का आयोजन देशभर में 45 स्थानों पर किया जाएगा। पिछले कुछ महीने से सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में मिशन मोड में स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम किया जा रहा है।
आप सभी को ये नियुक्ति पत्र कड़ी मेहनत से मिला है। मैं आपको और आपके परिवार को बधाई देता हूं। बीते 9 वर्षो में भारत सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा तेज करने, ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने को भी प्राथमिकता दी है।
पीएम मोदी

सभी ग्रेड के अधिकारी, कर्मचारी शामिल

इस समय जिन पदों पर नियुक्ति हो रही है उसमें सभी ग्रेड के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इसमें देशभर से सेलेक्ट हुए इन युवाओं को ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक व टिकट लिपिक, कनिष्ठ लिपिक व टंकक, कनिष्ठ खाता लिपिक, ट्रैक मेनटेनर, सहायक सेक्शन अधिकारी, अवर श्रेणी लिपिक, उपमंडलाधिकारी, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, इंसपेक्टर, नसिर्ंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, दमकल अधिकारी, सहायक खाता अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षण अधिकारी, मंडलीय खाता निरीक्षक, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमांडेंट, प्रधानाध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक, सहायक पंजीयक, सहायक प्रोफेसर आदि जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.