SIP से तैयार कर सकते हैं बड़ा फंड इससे म्यूचुअल फंड में जोखिम हो जाता कम जानें इससे जुड़ी 12 जरूरी बातें

Updated on 29-01-2024 01:25 PM

अगर आप इन दिनों म्यूचुअल फंड में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिए निवेश कर सकते हैं। यह बचत और निवेश का एक बेहतरीन तरीका है। इसके जरिए आप आसानी से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।

SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने को लेकर लोगों के मन में इससे जुड़ी कुछ गलतफहमियां हैं। हम आपको SIP से जुड़ी 12 जरूरी बातें बता रहे हैं। ताकि आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करके बड़ा फंड तैयार कर सकें....

क्या लंबे समय वाला SIP निवेश फायदे का सौदा होता है?
म्यूचुअल फंड की कई किस्में हैं जैसे इक्विटी, डेट और हाइब्रिड फंड आदि। अक्सर देखा जाता है कि इक्विटी फंड में निवेश लंबे समय में अधिक लाभकारी साबित होता है। इसकी वजह यह है इक्विटी फंड में लंबे समय तक SIP करने से शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का जोखिम कम हो जाता है।

शेयर बाजार के निचले स्तर और ऊंचे स्तर का एक औसत रिटर्न बनता है और साथ ही कम्पाउंडिंग का फायदा भी मिलता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि छोटी अवधि के लिए म्यूचुअल फंड नहीं हैं। निवेशक अपनी जरूरत और निवेश की अवधि को ध्यान में रखते हुए डेट या हाइब्रिड फंड में भी SIP कर सकते हैं।

क्या SIP निवेश का सबसे अच्छा तरीका है?
शायद इसे निवेश का सबसे अच्छा तरीका कहना तो उचित नहीं होगा लेकिन यह नियमित आय वाले लोगों के लिए निवेश का अच्छा तरीका जरूर हो सकता है जैसे वेतनभोगी और कारोबारी जिनकी हर महीने एक निश्चित आय तय है। SIP से निवेश जेब पर भारी नहीं पड़ता और छोटी- छोटी राशि लगातार निवेश करने से लम्बे समय में एक अच्छी खासी रकम जुटाई जा सकती है।

SIP में फंड का चयन कितना महत्वपूर्ण है?
SIP के लिए सही फंड का चुनाव बहुत जरूरी है। सभी फंड एक जैसे नहीं होते। एक म्यूचुअल फंड किस तरह की प्रतिभूतियों या एसेट में निवेश करता है उस आधार पर उसमें जोखिम और रिटर्न देने की क्षमता कम या ज्यादा हो सकती है। साथ ही आपको कितनी राशि की SIP करनी है यह आपको अपने वित्तीय लक्ष्य के आधार पर तय करना चाहिए।

हालांकि कई म्यूचुअल फंड में कम से कम सौ रुपए महीना की भी SIP की जा सकती है लेकिन इससे शायद आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद ना मिले। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार जितना अधिक हो सके निवेश करें और समय के साथ SIP की राशि को बढ़ाते भी रहें।

क्या SIP के जरिए इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए?
इक्विटी फंड यानी ऐसे फंड जो निवेशकों के पैसों को शेयर बाजार में निवेश करते हैं। हालांकि इक्विटी म्यूचुअल फंड में जोखिम भी ज्यादा होता है लेकिन ऐतिहासिक तौर पर देखा गया है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश लम्बे वक्त में अधिक रिटर्न देने की क्षमता रखता है।

SIP में पैसा कब लगाना चाहिए?
SIP नियमित रूप से निवेश का एक तरीका है। बाजार का स्तर कुछ भी हो आप इसको जारी रख सकते हैं। अगर मंदी का दौर है तो आपको उन्हीं पैसों में अधिक यूनिट मिल जाएंगी और यदि बाजार में तेजी है तो कुछ कम यूनिट मिलेंगी और लम्बे समय में आपकी यूनिट की कीमत औसत हो जाएगी।

डेली SIP में पैसा लगाना सही है या मंथली?
SIP में जरिए म्यूचुअल फंड्स में डेली, मंथली, क्वाटर्ली निवेश करने का विकल्प है। पिछले कुछ सालों में रिसर्च में जो फैक्ट्स सामने आए हैं उससे पता चलता है कि लम्बी अवधि में इस बात से कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता कि आप एक महीने में कितनी बार SIP कर रहें हैं यदि पूरे महीने की गई SIP का योग समान है।

SIP में किस समय पैसा लगाएं कि ज्यादा फायदा मिले?
किस तारीख में SIP करनी हैं इससे भी लम्बे समय में आपके रिटर्न पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता। आप अपनी वेतन तिथि के करीब या जिन दिनों में आपके बैंक खाते में पैसे रहने की सम्भावना सबसे अधिक होती है आप उस दिन निवेश कर सकते हैं।

क्या SIP को बीच में छोड़ सकते हैं, किसी महीने जमा नहीं किया तो क्या होगा?
यदि किन्हीं कारणों से आप तय अवधि से पहले अपनी SIP बंद करना चाहते हैं तो यह सम्भव है। आप आमतौर पर निवेश के पैसों को निकाल भी सकते हैं और चाहें तो निवेश की गई रकम को बढ़त के लिए छोड़ दें और सिर्फ आगे की SIP रोक दें।

पहले से चल रहे SIP में एकमुश्त राशि निवेश कर सकता हूं क्या ?
बिल्कुल ऐसा किया जा सकता है। जब भी आपके पास थोड़े अधिक पैसे बच जाएं आप उन्हें उसी फोलियो में निवेश कर सकते हैं। शेयर बाजार में गिरावट के दौरान चालू SIP में अतिरिक्त एक मुश्त निवेश और भी अधिक फायदेमंद हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.