PPF और टाइम डिपॉजिट सहित पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

Updated on 02-01-2024 02:50 PM

नया साल 2024 शुरू हो चुका है इस साल आपको कई जरूरी काम निपटाने हैं। इन्हीं कामों में से एक है वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट। ये इन्वेस्टमेंट आपको 31 मार्च 2024 तक करना है। अगर आप सेफ इन्वेस्टमेंट के साथ टैक्स भी बचाना चाहते हैं तो PPF, टाइम डिपॉजिट और सुकन्या स्कीम सहित पोस्ट ऑफिस की 5 स्कीम्स हैं निवेश कर सकते हैं।

इन स्कीम्स ने टैक्स बचाने के साथ ही 8.2% तक का रिटर्न भी पा सकेंगे। यहां आज हम आपको इस स्कीम्स के बारे बता रहे हैं।

1. सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम

  • योजना में सालाना 8.2% की ब्याज दर मिल रही है।
  • 60 साल या उससे अधिक आयु के बाद अकाउंट खोला जा सकता है।
  • VRS लेने वाला व्यक्ति जो 55 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम है वो भी इस अकाउंट को खोल सकता है।
  • स्कीम के तहत 5 साल के लिए पैसा निवेश किया जा सकता है। मैच्योरिटी के बाद इस स्कीम को 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
  • योजना के तहत आप अधिकतम 30 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं। 
  • 2. सुकन्या समृद्धि योजना

    • इसके तहत अकाउंट किसी बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल की उम्र से पहले ही खोला जा सकता है।
    • आप केवल 250 रुपए में ये खाता खुलवा सकते हैं। इसमें सालाना 8.2% की दर से ब्याज दिया जा रहा है जो फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा है।
    • चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कराए जा सकते हैं।
    • अकाउंट किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है। इस स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    3. पब्लिक प्रॉविडेंट फंड

    • पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) खातों में जमा राशि पर फिलहाल 7.1% ब्याज मिल रहा है।
    • जमा पर ब्याज कैलकुलेशन सालाना आधार पर किया जाता हैं, जिसका अर्थ है कि इसे हर साल मूलधन में जोड़ा जाता है।
    • PPF छूट की ईईई कैटेगरी के अंतर्गत आता है। इसका मतलब यह है कि रिटर्न, मैच्योरिटी राशि और ब्याज से इनकम पर इनकम टैक्स छूट मिलती है।
    • यह अकाउंट 15 साल के लिए खोल सकते हैं, जिसे आगे 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
    • PPF में मिनिमम 500 रुपए से अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें एक फाइनेंशियल में कम से कम 500 रुपए निवेश करना जरूरी है।
    • इस स्कीम के तहत आप एक साल में अकाउंट में अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। 

    4. नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट

    • पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में निवेश पर 7.7% सालाना ब्याज मिल रहा है।
    • इसमें ब्याज की गणना सालाना आधार पर होती है, लेकिन ब्याज की राशि निवेश की अवधि होने पर ही दी जाती है।
    • NSC अकाउंट खुलवाने के लिए आपको न्यूनतम 1000 रुपए निवेश करना होगा।
    • आप एनएससी में कितनी भी रकम निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। 

    5. टाइम डिपॉजिट स्कीम

    • यह एक तरह की फिक्स डिपॉजिट (FD) है। इसमें एक तय अवधि के लिए एकमुश्त पैसा निवेश करके आप निश्चित रिटर्न और ब्याज भुगतान का फायदा ले सकते हैं।
    • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 6.9 से 7.5% तक ब्याज दर की पेशकश करता है।
    • भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 5 साल की सावधि जमा के तहत निवेश करने पर 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।
    • 5 साल के लिए टाइम डिपॉजिट में जमा करने पर आपको सालाना 7% के हिसाब से ब्याज मिलेगा।
    • इसमें 1000 रुपए का मिनिमम निवेश करना होता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.