चुनाव से पहले मिल सकता है पेट्रोल-डीजल दाम में कटौती का तोहफा, जानिए क्यों

Updated on 24-01-2024 01:06 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले अच्छी खबर मिल सकती है। यह खबर पेट्रोल-डीजल के दाम के बारे में हो सकती है। दरअसल, कच्चे तेल का दाम (Crude Oil Price) इस समय नरम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दाम 80 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आ गए हैं। इसिलए माना जा हा है कि नरेंद्र मोदी सरकार इस मोर्चे पर जनता को राहत दे सकती है। वैसे भी इस समय IOC, HPCL, BPCL जैसी सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर लीटर पेट्रोल पर 11 रुपये जबकि हर लीटर डीजल पर 6 रुपये का मुनाफा कमा रही हैं।

क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज गिरावट


क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए (ICRA) ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा है कि पिछले साल सितंबर से ही क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। लेकिन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत में कोई कमी नहीं की है। मतलब कि उन कंपनियों का अभी पेट्रोल में 11 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर का मार्केटिंग मार्जिन हो गया है। हालांकि, फरवरी 2022 में जब क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ी थी, तब इन कंपनियों को काफी घाटा हुआ था। लेकिन अब वह घाटा पट गया होगा।

मई 2022 से कीमतें स्थिर


इस समय बेंचमार्के क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है। इस समय लीबिया और नार्वे में क्रूड का प्रोडक्शन बढ़ रहा है। वेनेजुएला से भी भारत को डिस्काउंटेड क्रूड ऑयल मिलने वाला है। इसलिए माना जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर से नरम होंगी। उल्लेखनीय है कि सरकार ने मई 2022 में इन ईंधनों पर एक्साइज ड्यूटी कम किया तथा, तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटी थीं। उसके बाद से इन दोनों प्रोडक्ट के दाम फ्रीज हैं।

कंपनियों को कभी घाटा तो कभी लाभ


घरेलू बाजार में भले ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हों, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर नहीं हैं। इसमें कभी तेजी तो कभी कमी होती रहती है। ऐसे में जब कच्चे तेल के दाम ज्यादा हों तो उन्हें घाटा होता है और जब क्रूड प्राइस कम हो तो उन्हें मुनाफा होता है। उदाहरण के लिए साल 2022 के अंतिम दिनों और 2023 के शुरुआती महीनों में इन्हें घाटा हुआ था। लेकिन, बीते साल जुलाई से सितंबर के बीच जब क्रूड की कीमतें घट रही थी, तब भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दाम में कोई कमी नहीं की। मतलब कि खूब मुनाफा कमाया। उसी समय जियो-बीपी और रोसनेफ्ट समर्थित प्राइवेट सेक्टर में पेट्रोल पंप चलाने वाली कंपनी नायारा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

एक बार फिर से बन रहे हैं दाम कटौती के आसार

अब एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती के आसार बन रहे हैं। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नरम हैं। यहां तक कि बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम घट कर 79.65 डॉलर प्रति बैरल तक घट गया है। डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम तो घट कर 74.47 डॉलर तक प्रति बैरल तक रह गए हैं। इस समय बाजार में क्रूड की सप्लाई बढ़ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.