'शाहरुख का डेट आपको मिल सकता है लेकिन आर्यन का डेट मिलना मुश्किल', मां Gauri Khan ने कहा- मेरा बेटा ज्यादा बिजी

Updated on 16-05-2023 08:26 PM
शाहरुख खान बॉलीवुड के बेस्ट और सबसे व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं। शाहरुख खान के स्टारडम की बात करें तो ये केवल भारत तक ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैला है। अलग-अलग देशों में शाहरुख खान के फैन्स भारी संख्या में मौजूद हैं। लोग केवल 'पठान' स्टार में ही नहीं बल्कि शाहरुख खान की फैमिली के बारे में भी जानने को लेकर भी काफी इंटरेस्टेड रहते हैं। केवल शाहरुख ही नहीं बल्कि गौरी खान, आर्यन खान और बेटी सुहाना खान ...सभी अपनी-अपनी प्रफेशनल लाइप में व्यस्त रहते हैं। गौरी ने अपनी किताब लॉन्च की है जिसमें उन्होंने अपने बड़े बेटे आर्यन को लेकर कुछ बातें लिखी हैं।

गौरी ने अपनी हालिया लॉन्च हुई किताब के बारे में बातें करते हुए कहा कि इस किताब की सबसे बड़ी खासियत है उनकी फैमिली फोटो। उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान का डेट मिलना फिर भी आसान है लेकिन आर्यन खान का डेट मिल पाना बेहद मुश्किल। इस किताब में मेरे कुछ फेवरेट प्रॉजेक्ट्स का भी जिक्र है। हमने सभी प्रॉजेक्ट्स के बारे में बातें की हैं और तस्वीरें शेयर की हैं।'

'शाहरुख को क्रैक कर पाना काफी मुश्किल'

गौरी ने Red Chillies office के साथ काम करने के अनुभवों का भी जिक्र किया है और इसे मोस्ट चैलेंजिंग प्रॉजेक्ट्स बताया है। उन्होंने कहा, 'शाहरुख को क्रैक कर पाना काफी मुश्किल काम है। मुझे आज भी याद है कि रेड चिलीज़ ऑफिस में ये मेरा सबसे मुश्किल प्रॉजेक्ट था। इसमें कई सारे पॉइंट्स थे जिसपर हमें साथ मिलाकर काम करना था।'

शाहरुख ने की गौरी की तारीफ

अपनी वाइफ गौरी खान के बारे में बातें करते हुए शाहरुख ने पिंकविला से कहा कि वो काफी क्रिएटिव हैं। उन्होंने आगे कहा कि घर में सबसे बिजी यानी अगर शाहरुख से भी अधिक कोई व्यस्त है तो वो गौरी खान हैं। किंग खान ने कहा, 'हमने गौरी से ये सीखा है कि काम को लेकर संतोषजनक दिन होना क्या होता है। थैंक यू गौरी, परिवार को ये सक्सेस मंत्र देने के लिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.