बूढ़े हो रहे हो शादी कब करोगे? सवाल पर बाबर आजम हुए शरम से लाल, दिया ऐसा रिएक्शन

Updated on 27-02-2023 06:59 PM

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। पेशावर जाल्मी का कप्तान जब शाहीन अफरीदी की अगुवाई में लाहौर कलंदर्स से मैच से पहले पत्रकारों से रूबरू हुए तो उन्हें अजब-गजब सवालों का सामना करना पड़ा। खासकर उनकी शादी को लेकर जब सवाल हुए तो बाबर शरम से लाल हो गए। हालांकि, उन्होंने अपने लाजवाब जवाब से सभी को ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर दिया।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पिछली सीरीज के बाद पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के कई क्रिकेटर पीएसएल के साथ एक्शन में लौट आए। शान मसूद, शाहीन अफरीदी और शादाब खान सहित कई पाकिस्तानी क्रिकेटर ब्रेक के दौरान शादी के बंधन में बंध गए और कलंदर्स के खिलाफ खेल से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने बाबर से मजाकिया अंदाज में पूछा कि वह शादी कब करेंगे।
रिपोर्टर ने बाबर से पूछा कि उनके बाल सफेद हो रहे हैं (क्रिकेटर बूढ़ा हो रहा है)। वह कब शादी करेंगे। पत्रकार ने पूछा- सारे लड़कों की शादी हो रही है, आपके बाल सफेद होते जा रहे हैं। आपका कब है इरादा है शादी का? इस पर बाबर थोड़ शरमाते हुए बोले- यह उम्र की वजह से नहीं है, शुरू से है मेरे बाब सफेद हैं। जब टाइम आएगा, हो जाएगा। मैं भी इंतजार कर रहा हूं, आप भी करें। उनका ऐसा कहना था कि पूरा कमरा ठहाकों से गूंज उठा।
उल्लेखनीय है कि बाबर के स्ट्राइक रेट पर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- देखो, तुम कोशिश करो। लोग बातें करते रहते हैं। पहले 10 ओवरों में मेरा स्ट्राइक रेट लगभग 160 था। लेकिन जब आप एक के बाद एक 5-6 विकेट गंवाते हैं, तो आप अपने स्ट्राइक रेट को 200 तक ले जाने की कोशिश नहीं करते। तब आपको एक साझेदारी बनानी होती है। मैंने यही करने की कोशिश की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.