जबलपुर के ऐतिहासिक-पर्यटन स्थलों पर योग कार्यक्रमों का 80 देशों में होगा सीधा प्रसारण

Updated on 19-06-2023 06:55 PM
जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 पर 21 जून को जबलपुर में होने जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम के पूर्व वातावरण निर्माण की गतिविधियों के तहत रविवार की सुबह स्मार्ट सिटी द्वारा मदन महल पहाड़ी पर बैलेंसिंग राक के समीप योग के पांच तत्वों में से आकाश एवं वायु तत्व पर केंद्रित योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर नीले कपड़ों एवं गुब्बारों से ‘21 जून’ की आकृति बनाई गई।

80 देशों में होगा सीधा प्रसारण

गैरिसन ग्राउंड में देश के मुख्य कार्यक्रम में दिव्यांगजनों एवं ट्रांसजेंडर्स का समूह और कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों से मुक्त हुए व्यक्तियों का समूह भी शामिल होगा और योग अभ्यास करेगा। जबलपुर में हो रहे योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे देश में और दुनिया के करीब 80 देशों में किया जाएगा।

पोस्टर-होर्डिंग से देंगे प्रेरणा

आयोजन की जानकारी देने लोगों से इससे जुड़ने की अपील करने जगह-जगह बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। शहर की होटलों, शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों, सार्वजनिक परिवहन के साधनों, पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों, माल एवं कामर्शियल काम्प्लेक्स में भी बैनर-पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं।

योगाचार्य अनुभा जैन के मार्गदर्शन में दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने किया योग

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड चंद्र प्रताप गोहल के मुख्य आतिथ्य में हुए योगाभ्यास के इस कार्यक्रम में आकाश तत्व पर आधारित योग क्रियाओं का अभ्यास दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने योगाचार्य अनुभा जैन के मार्गदर्शन में किया। अपने हैरतअंगेज करतबाें से योगाभ्यासियों ने आम जन को अधिक से अधिक संख्या में याेग दिवस के आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इसके माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी भी दी गई कि योग जीवन में कितना सहायक सिद्ध हो सकता है।

राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा

राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागी बनने शहर के सभी उद्यानों, खुले स्थान, स्कूल-कालेज के मैदानों, सार्वजनिक स्थलों और बड़े हाल में नागरिक, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों एवं योग संस्थाओं से जुड़े सदस्य रोज सुबह योगाभ्यास कर रहे हैं। इन स्थानों पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा और राष्ट्रीय कार्यक्रम से मिले सन्देश पर एक साथ योग अभ्यास होगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गैरिसन ग्राउंड के मुख्य कार्यक्रम तथा शहर और जिले में चिन्हित स्थानों के अलावा ऐतिहासिक स्थानों, पर्यटन स्थलों पर भी योग के कार्यक्रम होंगे।

आयोजन को लेकर उत्साह

योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को लेकर नागरिकों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर में खुले स्थानों, मैदानों और उद्यानों में प्रतिदिन प्रत्येक समाज और हर आयु के लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने और संस्कारधानी का नाम रोशन करने लोगों में बेताबी बढ़ती जा रही है।

गैरिसन ग्राउंड में होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में गैरिसन ग्राउंड में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे इस । राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री सर्वानन्द सोनोवाल भी शामिल होंगे। योग दिवस पर यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से गैरिसन ग्राउंड सदर में होगा। इसके अलावा शहर में पचास से अधिक स्थानों पर और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर तक योग दिवस पर योग के कार्यक्रम होंगे।

वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर आयोजन

नवमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘वसुधेव कुटुम्बकम के लिये योग’ की थीम तय की गई है। शहर में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता अर्जित करने कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अगुवाई में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। देश भर में नई मिसाल कायम करने शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं एवं योग से जुड़ी संस्थाओं सहित समाज के सभी वर्गों का सहयोग जिला प्रशासन को मिल रहा है। राष्ट्रीय कार्यक्रम में करीब पंद्रह हजार योगाभ्यासी शामिल होंगे और भारत सरकार के कामन योगा प्रोटोकाल पर एक साथ योग करेंगे।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने निकाली जागरूक करने के लिए रैली

योग क्रियाओं के प्रदर्शन के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा ईट राइट और कोदो, कुटकी, रागी, कांगनी, सांवा जैसे श्री अन्न (मिलेट्स) को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए जन-जागरूकता पैदा करने के लिए रैली का आयोजन भी किया गया। शारदा चौक और मदन महल क्षेत्र में निकाली गई इस रैली में नारों एवं पोस्टर पर लिखे सन्देश के माध्यम से दैनिक आहार में श्री अन्न को शामिल करने से होने वाले फायदों की जानकारी लोगों को दी गई।

योग क्रियाओं के अभ्यास में यह रहे उपस्थित

वातावरण निर्माण की गतिविधियों के तहत आकाश तत्व पर आधारित योग क्रियाओं के अभ्यास में स्मार्ट सिटी के कंपनी सचिव कैलाश भाटी, ईको टूरिज्म एक्सपर्ट केएल कांवरे, प्रशासनिक अधिकारी रवि राव, अर्बन प्लानर अर्पित नेमा, कार्यपालन यंत्री कविश मिश्रा, महेंद्र त्रिपाठी, अनिकेत गौरिया, दिग्दर्श सिंह, जीआई एक्सपर्ट बालेंद्र शुक्ला, डाटा मैनेजमेंट आफिसर अंकुर खरे, मैनेजर ई गवर्नेस गजेंद्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, माधुरी मिश्रा, विनोद धुर्वे एवं सारिका दीक्षित और इंडियन बैंक एवं दुग्ध संघ के अधिकारी भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.