योग आधारित सुदर्शन क्रिया मानवता के लिए अनुपम सौगात: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 28-03-2023 05:40 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में दग्ध मानवता को न केवल भारत अपितु वैश्विक स्तर पर मार्गदर्शन और सम्बल उपलब्ध करा रहे हैं। वे सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ के समान हैं। पूज्य गुरूदेव द्वारा वैज्ञानिक आधार पर विकसित योग की सुदर्शन क्रिया मानवता के लिए बड़ी सौगात है। इससे हम शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी सबल बन सकते हैं। इंदौर नगर निगम द्वारा "स्वच्छ इंदौर-स्वस्थ इंदौर" के लिए शुरू योग मित्र अभियान अनुपम पहल है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में इंदौर में आयोजित योग मित्र तथा महारूद्र पूजा कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने श्री श्री रविशंकर द्वारा आयोजन को सान्निध्य प्रदान करने के लिए उनका आभार माना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन के बाद बाल योग मित्रों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच योग पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर देश का स्वच्छतम नगर होने के साथ संस्कार और संस्कृति का भी केंद्र है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वयं इंदौर के स्वाद की सराहना की है। विधायक श्रीमती मालिनी गौड, महापौर इंदौर श्री पुष्यमित्र भार्गव तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.