कल क्या फीके-फीके से थे मोदी, क्या संसद में राहुल मार ले गए बाजी? जानें चल रही क्या चर्चा

Updated on 09-02-2023 05:51 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लोकसभा में भाषण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जवाब का सबका इंतजार था। बुधवार को पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में जवाब दिया। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक जोरदार बहस चल पड़ी है कि आखिर किसका जवाब जानदार रहा। राहुल गांधी ने जहां अपने पूरे भाषण के दौरान उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर पीएम मोदी को जमकर घेरा था वहीं पीएम मोदी ने अपने भाषण में राहुल का बिना नाम लिया उनपर तंज कसा। राहुल ने जहां सवाल उठाते हुए कहा कि इसपर स्टडी होने चाहिए कि कैसे 609 नंबर का उद्योगपति दूसरे नंबर पर पहुंच गया? वहीं पीएम ने कश्मीर से लेकर विकास का जिक्र कर राहुल पर पलटवार किया। इधर, दोनों नेताओं के भाषण पर सोशल मीडिया पर एक चर्चा चल पड़ी कि आखिर किसका जवाब जोरदार रहा।
राहुल ने जहां अपने 50 मिनट के भाषण में अपना मुख्य फोकस अडानी पर ही रखा था। राहुल ने भाषण के दौरान सीधे-सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया था। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने अडानी को फायदा पहुंचाया। राहुल ने दावा किया कि पीएम के बांग्लादेश दौरे के बाद अडानी को वहां पावर डील मिल गई। इजरायल दौरे के बाद अडानी को डिफेंस डील मिल गई। राहुल के भाषण के दौरान बीजेपी के सदस्यों ने उनसे सबूत मांगा। बाद में लोकसभा की कार्यवाही से राहुल के भाषण के कुछ अंश हटा दिए गए।
    वहीं पीएम मोदी ने बुधवार को अपने भाषण में राहुल के सवालों का जवाब तो दिया लेकिन अपने भाषण में उन्होंने अडानी का नाम नहीं लिया। पीएम ने कश्मीर से लेकर अपनी सरकार के विकास के कामों को गिनाया। विपक्ष पर जोरदार हमले किए। ईडी के छापों का भी जिक्र किया लेकिन राहुल गांधी के अडानी पर उठाए गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। हां ये जरूर कहा कि ये उनपर जो झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं उसे देश की 140 करोड़ रूपी आबादी के सुरक्षा कवच से गुजरना होगा।
    अब सोशल मीडिया पर भी मजेदार बहस चल पड़ी है। कुछ लोग मोदी के भाषण की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी के सवालों का मोदी ने कोई जवाब नहीं दिया।

    शीतल चोपड़ा नामक एक यूजर ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर तगड़ा वार किया है। पीएम ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की कांग्रेस पार्टी पर किए गए स्टडी राइन एंड डिक्लाइन ऑफ इंडियन नेशनल कांग्रेस का जिक्र किया।
    ईगल आई नामक एक यूजर ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया और आरोप लगाया कि विपक्ष ने आरोप लगाने के सिवा कुछ नहीं किया।
    फैक्टस नामक हैंडल से ट्वीट किया कि पीएम मोदी भाग्यशाली हैं कि उन्हें कांग्रेस जैसा विपक्ष मिला है। 2019 में राफेल और अंबानी के मु्द्दे पर एक साल गंवा दिया इसबार भी पार्टी वही कर रही है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
     20 June 2026
    जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
     20 June 2026
    लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
     20 June 2026
    कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
     19 June 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
     19 June 2026
    चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
     19 June 2026
    कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
     19 June 2026
    नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
     16 June 2026
    कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
    Advt.