हां भाई, क्या हाल हैं? संजू सैमसन ने फैन का फोन कॉल उठाकर जीता दिल, सामने आई खास बातचीत

Updated on 28-04-2023 07:07 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2022 की रनर्स अप राजस्थान रॉयल्स का इस साल भी जलवा देखने को मिल रहा है। वह इस सीजन भी शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आरआर के कप्तान संजू सैमसन टीम की बैकबोन हैं। वह अपनी कप्तानी और तूफानी बल्लेबाजी से आईपीएल 2023 में टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी के साथ अब राजस्थान का अगला मुकाबला आईपीएल में अंक तालिका पर टॉप चल रही चेन्नई सुपर किंग्स से 27 अप्रैल को है। रॉयल्स ने सीएसके खिलाफ सीजन का पहला मैच उन्हीं के घर में जीता था। ऐसे में अब सवाई मान सिंह स्टोडियम में भी राजस्थान जीत का परचम लहराना चाहेगी। वहीं अब इस महा मुकाबले से पहले संजू सैमसन राजस्थान के होम ग्राउंड में फैंस से मिलते हुए नजर आए। उन्होंने फैंस के साथ कुछ क्वालिटी समय बिताया। इसी बीच सैमसन ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
सैमसन ने उठाया फैन का फोन कॉल

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले से पहले सवाई मानसिंह स्टेडियम में फैंस के साथ मिलते हुए नजर आए। उन्होंने आरआर के फैंस के साथ कुछ तस्वीरें भी खिचवाई। इसी बीच सैमसन ने एक फैन का फोन सेल्फी खींचने के लिया। जब सैमसन ने फोन लिया तो अचानक फैन के फोन पर कॉल आने लगा। पहले तो सैमसन को समझ नहीं आया कि क्या करना है। लेकिन इसके बाद सैमसन ने फोन उठा लिया। जैसे ही सैमसन ने फोन उठाया तो पीछे से फैन ने बोला, 'संजू भैया बोलो'।

ऐसे में संजू ने फैन की बात मानते हुए फोन कॉल पर मौजूद व्यक्ति से बात करते हुए बोला, 'हां भैया क्या हाल हैं?'। संजू के इस फैन मोमेंट का वीडियो राजस्तान रॉयल्स ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जोकि अब जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा बात करें संजू सैमसन की बल्लेबाजी की तो, आईपीएल 2023 में संजू ने कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 158 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.