2 दिन में 11% उछला यस बैंक का शेयर, जानिए क्यों दिख रही यह जबरदस्त उछाल

Updated on 04-09-2023 02:31 PM
नई दिल्ली : यस बैंक के शेयर (Yes Bank Share) शुक्रवार को भारी उछाल के साथ बंद होने के बाद आज सोमवार को भी अच्छी-खासी बढ़त के साथ ट्रेंड कर रहे हैं। सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही यस बैंक का शेयर करीब 7 फीसदी की उछाल के साथ 18.83 रुपये पर पहुंच गया। इस तरह दो सत्रों में यस बैंक का शेयर करीब 11 फीसदी उछल गया है। गुरुवार को यस बैंक का शेयर 16.80 रुपये पर बंद हुआ था। अब आप जानना चाहेंगे कि यस बैंक के शेयर में अचानक इतनी तेजी क्यों देखने को मिल रही है? आइए जानते हैं।

मिलेगा 1500 करोड़ का पेमेंट

यस बैंक में इस तेजी पर प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च अविनाश गोरक्षकर ने कहा, 'यस बैंक के शेयर पिछले दो सत्रों से एक अपट्रेंड में हैं। शुक्रवार को आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुभाष चंद्रा और जेसी फ्लावर एआरसी के बीच करीब 2 साल से चल रहा कर्ज पुनर्भुगतान का विवाद खत्म हो गया है। इसके बाद से यस बैंक के शेयर में खरीदारी बढ़ गई। इन रिपोर्ट्स में कहा गया कि यस बैंक की एसेट रिस्ट्रक्चरिंग शाखा ने राशि में 75 फीसदी की कटौती की है। अब सुभाष चंद्रा को 6500 करोड़ के बजाय 1500 करोड़ रुपये का भुगतान करेंगे। लेकिन इस 1500 करोड़ का भुगतान एक बार में ही किया जाएगा।'

क्या है शेयर प्राइस टार्गेट?

चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमित बागड़िया ने यस बैंक के शेयर को होल्ड करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, 'यस बैंक के शेयर चार्ट पैटर्न पर पॉजिटिव दिख रहे हैं। यदि स्टॉक सोमवार को 18.60 रुपये प्रति शेयर के स्तर से ऊपर बंद होता है, तो यह निकट भविष्य में 22 और 24 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक जा सकता है। हालांकि, इन शॉर्ट टर्म टार्गेट्स का इंतजार करते समय निवेशक को 16.50 रुपये प्रति शेयर का स्टॉप लॉस लगाकर चलना चाहिए।'

क्या यही है खरीदारी का मौका?

अविनाश गोरक्षकर ने कहा, 'फ्रेश इन्वेस्टर्स को आधिकारिक स्टेटमेंट का इंतजार करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि मौजूदा उछाल पूरी तरह से अनुमानित है। अगर कोई आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं आया तो शेयर इसी स्पीड से नीचे भी चला जाएगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.