यथार्थ हॉस्पिटल के IPO ने निवेशकों को किया निराश, जानिए किस दाम पर लिस्ट हुआ है यह शेयर

Updated on 07-08-2023 02:47 PM
नई दिल्ली : यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के आईपीओ (Yatharth Hospital IPO) ने निवेशकों को निराश किया है। कंपनी के शेयर सोमवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो गए हैं। यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर बीएसई पर 1.33 फीसदी या 4 रुपये के मामूली प्रीमियम के साथ 304 रुपये पर लिस्ट हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर यह शेयर 306.10 रुपये पर लिस्ट हुआ है। यथार्थ हॉस्पिटल के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला था। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 37.28 गुना भरकर बंद हुआ था। हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज का आईपीओ 687 करोड़ रुपये का आईपीओ है।

लिस्टिंग के बाद टूट के पड़े निवेशक

लिस्टिंग के बाद यथार्थ हॉस्पिटल के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सवा दस बजे यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर बीएसई पर 8.83 फीसदी या 26.85 रुपये की बढ़त के साथ 330.85 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इससे आईपीओ में पैसा लगाने वालों का मुनाफा बढ़कर 10.12 फीसदी हो गया है।

लोगों ने जमकर किया था सब्सक्राइब

यथार्थ हॉस्पिटल के शेयर को निवेशकों ने जमकर सब्सक्राइब किया था। यह आईपीओ 26 से 28 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। यह आईपीओ कुल 37.28 गुना भरा था। आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 86.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके अलावा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 38.62 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 8.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कहां-कहां हैं हॉस्पिटल

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन में यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के तीन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल हैं। कंपनी ने मध्य प्रदेश के ओरछा में 305 बेड वाले मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का अधिग्रहण भी किया है। कंपनी की बेड क्षमता 1405 बेड्स की है और करीब 609 डॉक्टर्स हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.