यासीन मछली ने कबूली पार्टियों में ड्रग लेने की बात:जेल में अधिकारियों से कहा- घंटों नाचने के बाद भी इससे थकान नहीं होती

Updated on 02-08-2025 11:40 AM

भोपाल में ड्रग तस्करी के हाई प्रोफाइल केस में गिरफ्तार यासीन अहमद उर्फ मछली की रातें जेल में करवटें बदलते हुए बीत रहीं हैं। रात भर पार्टी कर दिन भर सोने वाला यासीन जेल नियमों का कढ़ाई से पालन कर रहा है।

सुबह उठने के बाद व्यायाम करता है। समय पर नाश्ता लेता है, बिना किसी विरोध जेल में दिया जाने वाला खाना दिन और रात के समय खाता है। उसे अ खंड के हाल में रखा है। जेल में यासीन स्वयं को नशे का आदी होने से इनकार कर रहा है।

हालांकि, एक अधिकारी से पूछताछ में उसने केवल पार्टीज के दौरान ड्रग लेने की बात कही है। यासीन ने बताया कि एमडी ड्रग लेने के बाद घंटों तक डांस करने के बाद भी थकान महसूस नहीं होती है।

2 दिन बाद भी कोई नहीं पहुंचा मिलने जेल सूत्रों की माने तो यासीन ने जेल में गुजारे दो दिनों के भीतर किसी तरह की खास डिमांड नहीं की है। जेल में यासीन की हर गतिविधि पर बारीकी से नजरें रखी जा रही हैं। यासीन के आसपास जेल की खुफिया सूचनाओं को अधिकारियों तक पहुंचाने वाले खास कैदियों को रखा है।

जेल में दो दिन गुजारने के बाद भी यासीन से मिलने उसका कोई भी परिजन और परिचित नहीं पहुंचा है। वहीं जेल में पहले से मौजूद यासीन के साथ तस्करी के केस में गिरफ्तार उसके चाचा शाहवर को ब खंड में रखा है। दोनों के बीच किसी भी तरह की बातचीत अंदर जाने के बाद से नहीं हो सकी है।

चाचा शाहवर ने खुद को बताया निर्दोष शाहवर को जेल के सामान्य बंदी वार्ड के ब खंड के हॉल में रखा गया है। जेल में उसकी आमद 27 जुलाई को हुई थी। तब उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने जेल अधिकारी के सामने स्वयं को निर्दोश बताया। साथ ही सारा करा धरा यासीन का बताया। शाहवर ने यह भी बताया कि उसे केवल पॉलिटिकल रंजिश के चलते फंसाया गया है। ड्रग तस्करी से उसका कोई लेना और देना नहीं है।

रेप की एक और एफआईआर दर्ज यासीन के खिलाफ शुक्रवार को रेप की एक और एफआईआर भोपाल के एमपी नगर थाने में दर्ज की गई है। इससे पहले उसके खिलाफ महिला थाने में रेप पास्को एक्ट की धाराओं केस दर्ज किया जा चुका है। इन मामलों में पूछताछ के लिए पुलिस यासीन को रिमांड पर लेने की तैयारी में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.