यशस्वी बोले- भारत में ट्रेन-बस में चढ़ना भी चैलेंज : यहीं से चुनौतियों का सामना करना सीखा, टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट देना चाहता हूं

Updated on 19-02-2024 01:28 PM

टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट में रविवार को 434 रन से जीत हासिल कर ली है। 557 रन के टारगेट के सामने इंग्लैंड टीम चौथी पारी में 122 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की वजह से भारतीय टीम इंग्लैंड को 557 रन का टारगेट देने में सफल रही। जायसवाल ने 214 रन की पारी में 12 सिक्स लगाए।

मैच के बाद यशस्वी ने कहा- मैं टेस्ट क्रिकेट में अपना बेस्ट देना चाहता हूं। मैंने बचपन से ही मेहनत करना सीखा है। भारत में बस, ट्रेन या ऑटो में चढ़ने के लिए भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मेरे बचपन से ही यही स्थिति रही है, जिसने मुझे चुनौतियों से लड़ने की आदत डाल दी है।

रोहित-जडेजा से बहुत कुछ सीखा
यशस्वी ने कहा- मैं खुद से कहता हूं कि जब मैं सेट हो जाऊं तो अच्छा स्कोर करूं, क्योंकि आप कभी भी आउट हो सकते हैं। सीनियर प्लेयर रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा से मैंने बहुत कुछ सीखा है। रोहित और जडेजा से प्रेरित होकर, मैं सेशन दर सेशन खेलता हूं। डगआउट में मैंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 100% देने का फैसला किया।

जब भी मुझे टेस्ट क्रिकेट में मौका मिलता है तो मेरा टारगेट बेस्ट​​​​​ प्रदर्शन करना होता है। अच्छे फॉर्म का फायदा उठाना और उसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में बदलना जरूरी है।

टेस्ट क्रिकेट में 5 दिन बने रहना जरूरी - रोहित
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा- जब आप टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं तो आप इसे दो या तीन दिन में नहीं खेलते। आपको पांच दिन तक गेम में बने रहना है। हम तीसरे दिन अपनी योजनाओं पर अड़े रहे और जब ये चीजें हुईं, तो इस खेल के लिए नंबर 5 पर जडेजा का होना खुशी की बात है, हमने सोचा कि उनके पास इस फॉर्मेट में बहुत अनुभव है, और उन्होंने हाल ही में बहुत सारे रन बनाए हैं। हम साथ ही लेफ्ट-राइट बैटिंग भी चाहते थे।

हम जानते हैं कि भारत में बोर्ड पर रन महत्वपूर्ण हैं। हमारे लिए बढ़त भी अहम थी, लेकिन गेंदबाजों ने काफी जज्बा दिखाया और इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर को टक्कर दी। हम यह नहीं भूल सकते कि हमारे पास अपना सबसे अनुभवी गेंदबाज (अश्विन) भी नहीं था।

जायसवाल ने करियर की शुरुआत बुलंदियों पर की - रोहित
रोहित ने कहा- मैंने जायसवाल के बारे में बहुत कुछ कहा है। मुझे यकीन है कि चेंजिंग रूम के बाहर भी लोग उसके बारे में बात कर रहे होंगे। मैं उसके बारे में शांत रहना चाहता हूं, उसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता। उसने अपने करियर की शुरुआत बुलंदियों पर की है।

राजकोट में बॉलिंग मुश्किल - जडेजा
रवींद्र जडेजा को पहली पारी में शतक लगाने और मैच में कुल 7 विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच मिला। जडेजा ने मैच के बाद कहा- हम मुश्किल स्थिति में थे, मैंने अपनी स्ट्रेंथ​​​​​ का साथ देने और अपने शॉट्स खेलने पर ध्यान दिया। ज्यादा सचेत न रहें, बस गेंद को देखें और खेलें। पहले बल्लेबाजी करते हुए गेंद अच्छी तरह से आती है। आपको राजकोट में आसानी से विकेट नहीं मिलेंगे, आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अच्छे एरिया में गेंदबाजी करने की जरूरत है, सिर्फ गेंदबाजी करके विकेट नहीं ले सकते।

यशस्वी जायसवाल ने 214 रन की पारी खेली, 12 सिक्स लगाए
यशस्वी जायसवाल ने 214 रन की नाबाद पारी खेली। इस इनिंग्स में उन्होंने 12 सिक्स लगाए, जो किसी भी भारतीय द्वारा एक इनिंग में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय बैटर नवजोत सिंह सिद्धू और मयंक अग्रवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिद्धू ने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में पहली पारी में 8 सिक्स लगाए थे। वहीं, मयंक अग्रवाल ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में 8 सिक्स लगाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.