'रामायण' में रावण बनने से यश ने किया इनकार, रणबीर-आलिया बन सकते हैं श्री राम और मां सीता का रोल

Updated on 12-06-2023 08:41 PM
'केजीएफ' के सुपरस्टार यश को नितेश तिवारी की 'रामायण' पर आधारित फिल्म में रावण का रोल ऑफर किया गया था। अब यश ने अफसोस के साथ इस रोल को करने से इनकार कर दिया है। इस घटना से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'यश इसे करने के लिए बहुत एक्साइटेड थे। राम की भूमिका निभाने की तुलना में रावण की भूमिका निभाना उनके लिए अधिक मुश्किल है। चूंकि रणबीर कपूर को राम का किरदार निभाने के लिए चुना गया है, इसलिए यश इसे करने के लिए और भी एक्साइटेड थे।'

लेकिन इस बीच Yash की टीम ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें ये नहीं करना चाहिए। उन्होंने महसूस किया कि उनके फैंस यश को एक निगेटिव रोल निभाते हुए देखकर खुश नहीं होंगे, भले ही वह रावण जैसे शक्तिशाली विरोधी की भूमिका ही क्यों न हो। पहले एक बातचीत में यश ने कहा था, 'मुझे अपने फैंस की भावनाओं के बारे में बहुत सावधान रहना होगा। वे बहुत भावुक हैं और जब मैं उनकी इच्छा के विरुद्ध जाता हूं तो वे इस पर रिएक्ट करते हैं।'

आलिया-रणबीर राम और सीता
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पहली बार अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में स्क्रीन स्पेस शेयर किया। और तभी फैंस ने महसूस किया कि यह सिर्फ उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ही नहीं है जो जादू चलाती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री फिर से रामायण पर फिल्म बनाने के लिए तैयार है, इस बार रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। और तभी यह बात सामने आई है कि फिल्म में सीता की भूमिका निभाने के लिए आलिया के अलावा किसी और को नहीं लिया गया है। इससे पहले, अफवाहें फैली हुई थीं कि दीपिका पादुकोण को सीता के रूप में लिया जाएगा।

'रामायण' पर बनी फिल्म की कास्ट
फिल्म पूरी तरह से ट्रैक पर है और जाहिर तौर पर लीड फाइनल किए जा रहे हैं। जहां रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, वहीं आलिया भट्ट को कथित तौर पर सीता की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। रावण की कास्टिंग अभी फाइनल नहीं हुई है। यश ने तो रावण बनने से इनकार कर दिया है। फिल्म दिसंबर से फ्लोर पर जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.