Xi Jinping इस्तीफा दो! : China में फैले विरोध प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर तेज़ हुई सेंसरशिप

Updated on 28-11-2022 06:47 PM
चीन में प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार की जीरो-कोविड पॉलिसी के खिलाफ गुस्साए हुए हैं जिसमें अधिकारी अचानक लॉकडाउन (Snap Lockdown) लगा देते हैं, क्वारेंटीन (Quarantine) का लंबा समय होता है और कुछ मामलों के चलते सभी की टेस्टिंग (Mass Testing) की जाती है.
  1. गुरुवार को चीन के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र शिनजियांग की राजधानी उरुमकी में एक भयानक आग लगी. इसने जनता के गुस्से को भड़काने का ताजा काम किया.  कई लोगों ने राहत और बचावकार्यों में देरी के लिए कोविड लॉकडाउन को दोषी ठहराया. अधिकारी इन दावों से इंकार कर रहे हैं.  

  2. आग के बाद उरुमकी के सरकारी दफ्तरों के बाद सैकड़ों लोग जमा हुए और उन्होंने "लॉक़डाउन खोलो" के नारे लगाए.

  3. रविवार रात को करीब 400 लोग बीजिंग में नदी किनारे कई घंटों तक इकठ्ठा हुए जबकि कुछ लोग चिल्ला रहे थे, हम सभी शिनजियांग के लोग हैं! चीनी वापस जाओ!

  4. चीन के सबसे बड़े मैट्रो शहर शंघाई में पुलिस, विरोध प्रदर्शनकारियों के साथ भिड़ गई. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को वहां से खदेड़ने की कोशिश की लेकिन कुछ लोग शी चिनफिंग से इस्तीफे की मांग करते हुए, शी चिनफिंग, इस्तीफा दो! सीसीपी, इस्तीफा दो! के नारे लगा रहे थे.  

  5. रविवार को चीन के वुहान में भी विरोध प्रदर्शन हुए, इसी केंद्रीय शहर में कोविड19 सबसे पहले उभरा था. गुआंगझू, चेंगडू और हांगकांग में भी विरोध प्रदर्शनों की खबरें में.  

  6. इससे पहले रविवार को, करीब 200-200 छात्रों ने बीजिंग की त्सिंगुआ यूनिवर्सिटी (Tsinghua University) में लॉकडाउन के खिलाफ रैली की. शियान, ग्वांगझू और वुहान कैंपसों से भी ऐसी ही वीडियो दिखाई दी हैं.  

  7. स्टेट सेंसर ने चीन की सोशल मीडिया पर किसी भी रैली की खबर को सेंसर करने की कवायत शुरू की है. लियांगमा रिवर (Liangma River), या उरुमकी रोड (Urumqi Road) नाम से....बीजिंग और शंघाई के प्रदर्शन दिखाने वाले सर्च टर्म ....चीनी सोशल मीडिया वीबियो से साफ कर दिए गए हैं.   

  8. बीबीसी ने बताया कि शंघाई में विरोध प्रदर्शन कवर कर रहे उनके एक पत्रकार को रविवार को उगिरफ्तार कर लिया गया और उसे हथकड़ियां डाल कर पुलिस ने पीटा.  

  9. चीन में सोमवार को 40,052  घरेलू कोविड-19 केस सामने आए थे. यह एक रिकॉर्ड उच्च स्तर है लेकिन यह कोरोना महामारी के चरम के समय की तुलना में बेहद कम है.  

  10. चीन में प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार की जीरो-कोविड पॉलिसी के खिलाफ गुस्साए हुए हैं जिसमें अधिकारी अचानक लॉकडाउन लगा देते हैं, क्वारेंटीन का लंबा समय होता है और कुछ मामलों के चलते सभी की टेस्टिंग की जाती है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.