शी जिनपिंग के पास सेना का पूरा कंट्रोल:अब केवल चीन ही नहीं कम्युनिस्ट पार्टी की भी पूरी वफादारी करेगी मिलिट्री

Updated on 10-12-2022 06:05 PM

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का लगातार तीसरी बार सर्वोच्च नेता चुने जाने के बाद अब शी जिनपिंग ने वहां की सेना पर भी पूरी तरह से अपना कंट्रोल हासिल कर लिया है। चीन की सेना अब केवल अपने देश के प्रति ही वफादार नहीं रहेगी बल्कि अब शी जिनपिंग की भी पूरी वफादारी करेगी। ऐसे में शी जिनपिंग की चीन की सत्ता पर पकड़ और मजबूत होगी।

द हांगकांग पोस्ट के मुताबिक शी जिनपिंग ने अपनी फौज को आदेश दिए हैं कि वो अपनी सारी ताकत लड़ाई की तैयारियां करने में लगाए। जो भी मिशन उन्हें सौंपे जाएं उनमें पूरी तरह से कामयाब हों।

चीनी लीडरशिप की पूरी वफादारी से सुरक्षा

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चीन की सेना को यह भी आदेश मिला है कि उसे शी जिपिंग का कट्टर वफादार होना होगा। लीडरशिप को पूरी ताकत से बचाना होगा और उसका समर्थन करना होगा। द हांगकांग पोस्ट ने लिखा है कि सेना को लड़ने की क्षमता बढ़ाने पर कड़ी मेहनत करने और देश की अखंडता को बचाने पर जोर देने की बात कही गई है।

शी जिनपिंग ने किया मिलिट्री के कमांड सेंटर का दौरा

हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन की सेंट्रल मिलिट्री कमिशन के ज्वाइंट कमांड सेंटर की जांच की थी। जिसे एक हिंट के तौर पर देखा जा रहा है कि अब चीनी सेना पूरी तरह से कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं कांग्रेस में रखे गए एजेंडा पर ही काम करेगी।

कम्युनिस्ट पार्टी को बाहरी खतरे का डर

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेना को पार्टी का वफादार बनाने की बाहरी खतरों को बड़ी वजह माना गया है। कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि मिलिट्री को यह समझना होगा की आज के दौर में लीडरशिप की सुरक्षा करना कितना जरूरी है। दुनिया में लगातार कई तरह के बदलाव आ रहे हैं जिससे चीन की सुरक्षा को और बेहतर करना होगा। मिलिट्री को कम्युनिस्ट पार्टी के विचारधार को मुताबिक काम करना होगा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.