X बोला- सरकारी सेंसरशिप से सहमत नहीं, पर आदेश मानेंगे:दावा- सरकार ने कई अकाउंट-पोस्ट हटाने को कहा

Updated on 22-02-2024 02:21 PM

केंद्र सरकार ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म X से कुछ अकाउंट और पोस्ट को हटाने के लिए कहा है। एक्स ने यह दावा अपने ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स अकाउंट के जरिए किया है। प्लेटफार्म ने कहा कि हम इससे सहमत नहीं हैं, ये पोस्ट और अकाउंट सिर्फ भारत में नहीं दिखेंगे।

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि इनमें से अधिकतर अकाउंट किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट कर रहे थे। इस महीने की शुरुआत में, गृह मंत्रालय ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को भी सैकड़ों अकाउंट और लिंक ब्लॉक करने का आदेश दिया था।

2021 में भी किसान आंदोलन में अकाउंट हटाने को कहा था
इससे पहले 2021 में भी किसानों के विरोध के दौरान प्लेटफॉर्म और भारत सरकार के बीच तनाव देखने को मिला था। केंद्र ने कंपनी को कथित "खालिस्तान" लिंक के लिए लगभग 1,200 अकाउंट को हटाने के लिए कहा था। 250 जर्नलिस्ट के अकाउंट भी हटाने को कहा था।

अक्टूबर 2022 में 44 विलियन डॉलर में खरीदा था ट्विटर
मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। तब से उन्होंने उसमें कई बड़े बदलाव किए हैं, इसमें सबसे बड़ा बदलाव ट्विटर का नाम बदलकर X करने का रहा है। इसके अलावा उन्होंने शुरुआत में कई बड़े बदलाव किया, जो चर्चा में रहे थे।

एलन मस्क के बड़े फैसले जो चर्चा में रहे...

1. आधे से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला
ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाला था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल थे। तब उसमे करीब 7,500 एम्प्लॉई थे।

2. कई ब्लॉक अकाउंट को अन-ब्लॉक किया
नवंबर 2022 में मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई ब्लॉक अकाउंट को अनब्लॉक किया था। उन्होंने ट्विटर पर ट्रम्प की वापसी को लेकर एक पोल किया था। उन्होंने पूछा था, क्या प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए। 'हां या ना'। 1.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने वोटिंग में हिस्सा लिया और 52% लोगों ने 'हां' में जवाब दिया था।

3. ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च की
एलन मस्क ने दुनियाभर में ब्लू सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया था। भारत में वेब यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन कॉस्ट 650 रुपए रखी थी। मोबाइल के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज 900 रुपए महीना रखी थी। इसमें ब्लू टिक, लंबे वीडियो पोस्ट समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं। बाद में इस सर्विस का नाम बदलकर X प्रीमियम कर दिया गया।

4. कैरेक्टर लिमिट बढ़ाई, पोस्ट पढ़ने की लिमिट
मस्क ने पोस्ट की कैरेक्टर लिमिट 280 से बढ़ाकर 25,000 कर दी थी। पोस्ट पढ़ने की लिमिट भी अप्लाय की है। वेरिफाइड यूजर एक दिन में सिर्फ दस हजार पोस्ट पढ़ सकते हैं। अनवेरिफाइड यूजर एक हजार पोस्ट, वहीं नए अनवेरिफाइड यूजर रोजाना सिर्फ 500 पोस्ट ही पढ़ सकते हैं।

5.प्लेटफार्म का नाम और लोगो बदलकर X किया
24 जुलाई 2023 को एलन मस्क ने ट्विटर का नाम और लोगो बदलकर X किया। इसके बाद 26 जुलाई को देर रात लोगो के डिजाइन में छोटा सा बदलाव किया था। X लोगो को ज्यादा बोल्ड और शार्प कर दिया था। मस्क ने कहा था, लोगो समय के साथ डेवलप होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.