WTC फाइनल की रेस हुई मजेदार, भारत को सिर्फ यह टीम दे रही टक्कर, देखें सिनेरियो

Updated on 20-02-2023 07:59 PM

दुबई: भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में जीत के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने के और करीब पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया हार के बावजूद तालिका में 66.67% पॉइंट के साथ शीर्ष पर है जबकि भारत ने दिल्ली टेस्ट में मिली जीत से खुद के और तीसरे स्थान की टीम के बीच अंतर बढ़ा दिया है। उसका 64.06% हो गया है।

 


दिल्ली में दूसरे टेस्ट के नतीजे से फाइनल के लिए पहुंचने के लिए दौड़ में बनी टीमें चार से तीन हो गई हैं। साउथ अफ्रीका इस दौड़ से बाहर हो गया है। वह टॉप-2 में पहुंचने के लिए जरूरी प्रतिशत अंक की पहुंच से बाहर हो गया है। इससे चुनौती देने वाली एकमात्र टीम श्रीलंका है, जिसके 53.33 % अंक हैं। श्रीलंका को अगले महीने न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और अगर क्वॉलिफाई करने की उम्मीद रखनी है तो उसे दोनों मैच जीतने होंगे।

श्रीलंका वर्तमान में 53.33% के साथ स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर है और उसे फाइनल में पहुंचने के लिए सीरीज के दोनों मुकाबलों में जीत चाहिए होगी। अगर ऐसा होता है तो भारत को इंदौर टेस्ट में जीत चाहिए होगी। अगर भारत होल्कर स्टेडियम में जीतने में सफल होता है तो वह जून में ओवल में होने वाले फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर लेगा।वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप-5
टीमपीसीटी (%)पॉइंट
ऑस्ट्रेलिया66.67136
भारत64.06123
श्रीलंका53.3364
सा. अफ्रीका48.7276
इंग्लैंड46.97124

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.