ऋधिमान साहा का हैरतअंगेज कैच, जिसने रिकी पोंटिंग के चेहरे का रंग उड़ा दिया, दिल्ली में मातम

Updated on 03-05-2023 07:57 PM
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 44वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऋधिमान साहा ने एक हैरतअंगेज कैच लपका। साहा की जबरदस्त विकेटकीपिंग देख दिल्ली के हेड कोच रिकी पोटिंग के चेहरे की भी हवाइयां उड़ गई। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भले ही गुजरात 131 रन का मामूली स्कोर चेज नहीं कर पाई, लेकिन उसकी हार से ज्यादा ऋधिमान साहा के कैच की चर्चा हो रही है, जिसे लपककर उन्होंने प्रियम गर्ग को पवेलियन की राह दिखाई।

दरअसल, यह पहली पारी का पांचवां ओवर था। दिल्ली सिर्फ 22 रन पर अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी ऐसे में मोहम्मद शमी का जोश भी सातवें आसमां पर था। एक शानदार बॉल पर युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने शरीर के काफी दूर से ड्राइव मारने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए बॉल विकेट के पीछे चली गई। जहां मुस्तैद ऋधिमान साहा ने हवा में छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा। अमूमन इस तरह के कैच लेना आसान नहीं होता, लेकिन साहा ने अपने अनुभव से इसे एकदम इजी बना दिया।
पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने जैसे-तैसे स्कोरबोर्ड पर 130 रन टांगे। मामूली लक्ष्य के जवाब में शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने आए ऋधिमान साहा तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। खलील अहमद ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उनका शिकार किया। अमन हकीम खान के करियर के पहले अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने उतार-चढ़ाव से भरे कम स्कोर वाले मैच में गुजरात टाइटंस को पांच रन से हराकर नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा।

दिल्ली के 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस की टीम कप्तान पंड्या (53 गेंद में नाबाद 59, सात चौके) के नाबाद अर्धशतक और अभिनव मनोहर (26) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 62 रन की साझेदारी के बावजूद छह विकेट पर 125 रन ही बना सही। राहुल तेवतिया ने सात गेंद में तीन छक्कों से 20 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.