पहलवान विनेश फोगाट का आरोप:बोली- बृजभूषण की टीम मुझे डोपिंग में फंसाने की तैयारी कर रही

Updated on 15-03-2024 12:35 PM

देश की इंटरनेशनल रेसलर विनेश फोगाट ने एक बार बृजभूषण पर आरोप लगाया कि नेशनल ट्रायल्स के दौरान पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण की टीम उन्हें डोपिंग में फंसने की तैयारी कर रही है। उन्होंने ट्रायल्स के दौरान हंगामा करने के आरोप पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने कोई भी हंगामा नहीं किया था, बल्कि कमेटी के सदस्य ही लेट पहुंचे थे। वे जानबूझकर बात को घूमा रहे हैं और यह साजिश बृजभूषण शरण के कारण हो रही है।

विनेश ने गुरुवार को सोनीपत में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन पर नेशनल ट्रायल्स के दौरान हंगामा करने के आरोप लगे थे। ओलिंपिक क्वालिफार के ट्रायल्स में विनेश ने दो वेट कैटेगरी में हिस्सा लिया। वे 53kg वर्ग में सेमीफाइनल हार गईं, जबकि 50kg में जीत हासिल की। विनेश के अलावा, बजरंग को भी हार का सामना करना पड़ा।

बृजभषण नहीं चाहते कि मैं ओलंपिक जाऊं: विनेश
​​​​​​​
इस स्टार रेसलर ने कहा कि ओलिंपिक में मेडल जीतना मेरा सपना है, लेकिन बृजभूषण शरण और उसकी टीम अब मुझे डोप टेस्ट में फंसाने की तैयारी कर रही है। विनेश फोगाट ने कहा कि कुश्ती के ट्रायल में 19-20 तो सब जगह चलता है।

बृजभूषण शरण नहीं चाहते कि मैं ओलिंपिक में जाऊं और ऐसे में अब उनकी पूरी टीम मुझे डोप टेस्ट में फंसा सकती है।

डॉप टेस्ट के बाद गई थीं ट्रायल देने
विनेश ने हंगामे के सवाल पर बताया कि जब वे ट्रायल के लिए पहुंची तो कमेटी ने कहा कि आज 53 किलो भार में ट्रायल नहीं लिए जाएंगे। इसके बाद, उसने 50 किलोग्राम भार में अपनी तैयारी शुरू की और उसने कहा कि वह 50 किलो भार में ट्रायल देगी, लेकिन उसके बाद कोई भी चयनित कमेटी के सदस्य समय पर नहीं पहुंचे।

जब कमेटी के सदस्य समय पर नहीं पहुंचे तो खिलाड़ी बार-बार उन्हें ट्रायल की बात कह रहे थे। विनेश बताती हैं कि वे खुद भी दो भार वर्ग की तैयारी कर रही थी। हालांकि, विनेश फोगाट 53 किलो भार वर्ग में चौथे नंबर पर रही। 50 किलोभार वर्ग में विनेश ने ओलिंपिक के लिए टिकट कटा लिया है। फोगाट ने कहा कि डोप टेस्ट के बाद ही ट्रायल देने आई थी।

डेढ साल की मानसिक परेशानी बनी बजरंग के हार का कारण
पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि कुश्ती का भविष्य सुधारने और कुछ अच्छा करने के लिए हमने आंदोलन शुरू किया था और जब कुछ अच्छा करने के लिए कोई बैठता है तो परेशानी होती है। बजरंग पुनिया की ट्रायल में हार पर विनेश कहती हैं कि वे खुद पिछले डेढ़ साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं। यही हार का मुख्य कारण है। विनेश फोगाट ने केंद्र सरकार से भी अपील की कि जल्द विवाद पर फैसला हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.