वाह टीम इंडिया... ऐसे देते हैं दिग्गजों को सम्मान, हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज को सौंप दी ट्रॉफी, झूलन गोस्वामी भी गले लगाकर खूब रोईं

Updated on 03-11-2025 01:25 PM
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर पहली बार महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने 52 रनों से मैच जीतकर विश्व कप पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत के जश्न के दौरान एक खास पल देखने को मिला।

दिग्गज खिलाड़ियों के साथ शेयर की ट्रॉफी

टीम की खिलाड़ियों ने पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों मिताली राज, झूलन गोस्वामी और अंजुम चोपड़ा को ट्रॉफी सौंपी। ये तीनों खिलाड़ी महिला क्रिकेट के विकास में अहम योगदान दे चुकी हैं और भले ही वे अपने करियर में विश्व कप नहीं जीत पाईं, लेकिन नई पीढ़ी की इस जीत से उन्हें सुकून मिला। मिताली राज को ट्रॉफी के साथ गले मिलते देखा गया, वहीं झूलन गोस्वामी खुशी के आंसू बहाते हुए टीम की खिलाड़ियों को गले लगा रही थीं। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इसके अलावा झूलन गोस्वामी तो ट्रॉफी को हाथ में लेने के बाद इतनी भावुक नजर आई थीं कि उन्होंने हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को गले से लगा लिया। इस बीच झूलन की आंखों में भी आंसू थे। वहीं अंजुम चोपड़ा की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं था।

मिताली राज ने किया ट्वीट

जीत के बाद मिताली राज ने एक्स (पहले ट्विटर) पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने 2005 और 2017 के विश्व कप फाइनल में मिली हार के दर्द को याद किया और बताया कि कैसे नवी मुंबई में मिली यह जीत उस दर्द पर मरहम की तरह है। मिताली ने लिखा, 'विश्व की चैंपियन। मैंने दो दशकों से भी ज्यादा समय से यह सपना देखा था कि भारतीय महिलाएं विश्व कप ट्रॉफी उठाएं। आज रात वह सपना आखिरकार सच हो गया। 2005 की दिल तोड़ने वाली हार से लेकर 2017 की लड़ाई तक, हर आंसू, हर त्याग, हर वो युवा लड़की जिसने बल्ला उठाया और विश्वास किया कि हम यहां के लिए बने हैं, सब कुछ इस पल तक ले आया। विश्व क्रिकेट के नए चैंपियंस को, आपने सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं जीती, आपने हर उस दिल को जीता है जो कभी भारतीय महिला क्रिकेट के लिए धड़का था। जय हिंद।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.