वाह! इस आईपीओ में चमक गई निवेशकों की किस्मत, पहले ही दिन हुआ 20 फीसदी मुनाफा

Updated on 10-11-2023 03:09 PM
नई दिल्ली: ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ में निवेश करने वालों की लॉटरी लग गई है। इस आईपीओ की लिस्टिंग दमदार रही है। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक यानी ESAF SFB IPO आज दोनों एक्सचेंजों पर यानी बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो गया है। इश्यू प्राइस के मुकाबले ये लिस्टिंग 20 फीसदी प्रीमियम भाव पर हुई है। निवेशकों को पहले ही दिन इस आईपीओ में बंपर मुनाफा हुआ है। हालांकि, ग्रे मार्केट में इससे भी ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट होने के संकेत मिल रहे थे। स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर आज 71.90 रुपये पर खुला है। इसके बाद इसने 74.70 रुपये के हाई लेवल को भी छुआ। शेयर में अभी भी तेजी देखने को मिल रही है।


मिला था अच्छा रिस्पांस

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ 3 नवंबर को खुला था। इसमें निवेशकों के पास 7 नवंबर तक निवेश करने का मौका था। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ का प्राइस बैंड 57 रुपये से 60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। स्मॉल फाइनेंस बैंक आईपीओ के जरिए 463 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। इस आईपीओ को निवेशकों का बंपर रिस्पांस मिला था। यह ओवरऑल 77 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ में एंप्लॉयीज और मुनाफे में हैं, क्योंकि उन्हें हर शेयर 5 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है।

ग्रे मार्केट से मिल रहे थे अच्छे संकेत

ग्रे मार्केट में ये स्टॉक पहले ही प्रीमियम भाव पर लिस्ट होने के संकेत दे रहा था। लिस्टिंग से पहले ही अनुमान था कि सफल आईपीओ बिडर्स को पहले दिन ही करीब 30 फीसदी प्रीमियम कमाने का मौका मिल सकता है। बता दें कि ग्रे मार्केट एक तरह का अनाधिकारिक मार्केट होता है, जहां लिस्टिंग से पहले शेयरों की ट्रेडिंग होती है। इसमें ज्यादातर निवेशक किसी भी शेयर के डिस्काउंट या प्रीमियम भाव पर लिस्टिंग के संकेत को देखने के लिए ग्रे मार्केट को ट्रैक करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.