वाह! रेल कर्मचारी हो तो ऐसा, ट्रेन में छूट गया बच्चे का फेवरेट खिलौना तो 20 किलोमीटर जाकर वापस लौटाया

Updated on 07-01-2023 05:31 PM
नई दिल्ली: ट्रेन में अक्सर सफर करने को लेकर यात्रियों को हुई मुश्किलों, चोरी, मारपीट के किस्से सुनने को मिलते हैं, लेकिन रेलवे अपने मानवीय पहलुओं से जुड़े काम को करने में भी पीछे नहीं है। भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने 19 महीने के एक बच्चे को उसका पसंदीदा खोए हुए खिलौने को वापस कर उसकी खुशियों को दोगुना कर दिया। एक बच्चा अपना पसंदीदा खिलौना ट्रेन में छोड़ गया तो रेलवे ने 20 किलोमिटर दूर उसके घर जाकर खिलौना लौटाया।


रेलवे के 139 हेल्पलाइन नंबर के जरिए मिली थी शिकायत

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भारतीय रेलवे के 139 हेल्पलाइन नंबर के जरिए भुसीन पटनायक नाम के एक यात्री ने शिकायत दर्ज कराई थी। यात्री ने रेलवे को जानकारी दी की वह सिकंदराबाद-अगरतला स्पेशल ट्रेन (07030) के बी-2 कोच में सफर कर रहे थे। इस दौरान एक सहयात्री परिवार के बच्चे के पास एक खिलौना था और वह उससे खेल रहा था, लेकिन उतरते समय परिजन खिलौना साथ ले जाना भूल गए। उसी यात्री ने रेलवे अधिकारियों से ये अनुरोध भी किया कि क्या वे मदद कर सकते हैं! और इसे बच्चे को वापस कर सकते हैं, लेकिन पटनायक के पास अपने सहयात्रियों के पते या संपर्क करने का कोई तरीका नहीं था।
बच्चे के परिवार से ऐसे किया संपर्क
उनके अनुरोध के बाद रेलवे के अधिकारियों ने तब ट्रेन के लाइव लोकेशन का पता लगाया और यात्री से खिलौना लेने के लिए न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचे। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि परिवार के संपर्क विवरण का पता लगाना एक मुश्किल काम था, क्योंकि टिकट को सिकंदराबाद के आरक्षण काउंटर से खरीदा गया था। इस काम को करने के लिए एक टीम को आरक्षण की मांग के लिए भरी गई आरक्षण पर्ची की पहचान करने का काम सौंपा गया और खोजबीन के बाद पर्ची मिली, जिसके आधार पर परिवार के संपर्क किया गया।
20 किलोमीटर दूर जाकर पहुंचाया खिलौना
आरक्षण चार्ट के माध्यम से पता लगाया गया कि खिलौना खोने वाले यात्रियों के नाम मोहित रजा और नसरीन बेगम हैं। परिवार पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के काजी गांव में रहता है, जोकि अलुआबारी रेलवे स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर हैं। इसके बाद रेलवे अधिकारियों की एक टीम बच्चे के घर पहुंची और बच्चे को खिलौना लौटाया गया। बच्चे के पिता ने इस तरह की पहल के लिए रेलवे का आभार भी जताया। बच्चे के परिवार ने अधिकारियों को बताया कि खिलौना उनके बच्चे को बहुत पसंद था, लेकिन वे इसे ट्रेन में भूल गए और ये सोच कर शिकायत दर्ज नहीं करवाई कि एक खिलौने के लिए कोई प्रयास नहीं करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.