नवपद की आराधना मोक्ष मार्ग की मार्गदर्शक : मनीष सागर

Updated on 30-09-2025 03:32 PM
रायपु जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक समाज की विवेकानंद नगर में नवपद ओली की आराधना की शुरुआत 29 सितम्बर से हुई। ज्ञान वल्लभ उपाश्रय में जारी चातुर्मासिक प्रवचनमाला में उपाध्याय प्रवर युवा मनीषी मनीष सागरजी महाराज ने कहा कि नवपद की आराधना मोक्ष मार्ग बताने वाली मार्गदर्शक है। जब हम यात्रा करते हैं तो सबसे पहले मंजिल तय करते हैं। इसके बाद यात्रा प्रारंभ करते हैं। पड़ाव बहुत सारे आएंगे लेकिन मंजिल एक ही रहेगी। हमारी मंजिल अरिहंत व सिद्ध पद है। 

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि पहले दर्शन और फिर देशना हो। दर्शन से समर्पण भाव आएगा। देशना से ज्ञान भाव आएगा। समर्पण के बिना पाया ज्ञान व्यर्थ हो जाएगा। बिना ज्ञान के किया गया समर्पण अंधविश्वास हो जाएगा। समर्पण और सद्ज्ञान का समन्वय करना चाहिए। देशना श्रवण कर आत्म कल्याण करना है। आत्म कल्याण आलंबन से होना चाहिए। आलंबन नव पद है। अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, साधु, दर्शन, ज्ञान,चारित्र्य इन नो पदों में आपकी चर्चा होगी। यह हमारी शुद्ध अवस्था में आने वाला क्रम है। देशना सुनकर सत्य के दर्शन हो तो जीवन में अपनाने की भावना होनी चाहिए।
उपाध्याय भगवंत ने कहा कि सत्य को सत्य मानना यह दर्शन है। सत्य को सत्य जानना और सत्य में जीना चारित्र्य है। सत्य में जीकर अपनी अशुद्धियों को तपाना और शुद्ध होकर निखरना तप है। ये चारों मिलकर साधन है। सत्य को जानो, मानो और जियो। यह मार्ग है साध्य तक पहुंचाने का। साध्य आचार्य, उपाध्याय और साधु पद है। ये साध्य ही दर्शन,ज्ञान और चारित्र्य का उपयोग कर अपने आप को सिद्ध तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। नवपद की आराधना  सिद्ध चक्र है। सिद्ध चक्र परम सुख का कारण है। भव चक्र दुख का कारण है। भव चक्र से मुक्त होकर सिद्ध चक्र की आराधना करनी है।

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि साल में दो बार सिद्ध चक्र से जोड़ा जाता है। दो बार नवपद की आराधना की जाती है। आराधना शुद्ध और भावपूर्वक होनी चाहिए। आराधना केवल करने के लिए नहीं होनी चाहिए। नवपद का स्वरूप समझकर हमने क्या पाया उसे अपने जीवन में अपनाना है। गृहस्थ जीवन में रहकर कई परेशानियां आएंगी लेकिन हमें नवपद की आराधना से सीख लेकर जीवन को आत्म कल्याण की ओर ले जाना है। नवपद आराधना केवल करने मात्र के लिए नहीं बल्कि जीवन का कल्याण करने के लिए है। हमें आत्म कल्याण के पद पर आगे बढ़ना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.