वर्ल्ड रेसलिंग ने WFI से सशर्त निलंबन हटाया : 1 जुलाई तक फिर चुनाव कराने होंगे

Updated on 14-02-2024 01:38 PM

दुनिया भर में कुश्ती संचालित करने वाली संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के ऊपर से सशर्त निलंबन हटाया है। वर्ल्ड बॉडी ने मंगलवार को एक सोशल पोस्ट के जरिए भारतीय महासंघ से निलंबन हटाने का ऐलान किया।

वर्ल्ड बॉडी के प्रतिनिधि मंडल ने 9 फरवरी को समीक्षा करने के बाद सशर्त निलंबन हटाने का फैसला किया।

WFI को 1 जुलाई 2024 तक फिर से फेडरेशन के लिए चुनाव कराने होंगे। इतना ही नहीं, खिलाड़ियों की भागीदारी में गैर-भेदभाव की लिखित गारंटी भी देनी होगी। अब भारतीय पहलवान इंटरनेशनल टूर्नामेंट में तिरंगे के साथ उतर सकेंगे। भारतीय महासंघ को अगस्त 2023 में समय पर चुनाव न होने के कारण UWW ने बैन किया था।

खेल और खिलाड़ियों का नुकसान नहीं होने देंगे: संजय सिंह
निलंबन हटाने पर भारतीय रेसलिंग महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने भास्कर से बातचीत में कहा है- 'हम खेल और खिलाड़ी का नुकसान नहीं होने देंगे। आने वाले समय में हम नेशनल ट्रायल कराने जा रहे हैं। मैं ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए सारे खिलाड़ियों को आमंत्रित करूंगा। मेरा उद्देश्य कुश्ती को बढ़ावा देना है।

ट्रायल में किसी भी खिलाड़ी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। एडहॉक बॉडी से टकराव पर वे कहते हैं कि जब वर्ल्ड बॉडी ने हमें सही ठहराया है, तो टकराव का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने पूर्व के विवादों पर कमेंट करने से इंकार किया। बता दें कि भारतीय रेसलिंग पिछले एक साल से विवादों में है।

UWW का सस्पेंशन हटा, लेकिन खेल मंत्रालय से अब भी निलंबित
भले ही रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने सस्पेंशन हटा दिया है, लेकिन भारतीय खेल मंत्रालय ने WFI को अब भी सस्पेंड कर रखा है और भारतीय ओलिंपिक कमेटी (IOA) की एडहॉक बॉडी WFI के समानांतर काम कर रही है।

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने चुनाव के बाद रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की नई बॉडी को सस्पेंड कर दिया। 24 दिसंबर को मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) से रेसलिंग फेडरेशन के मामलों के मैनेजमेंट के लिए एडहॉक कमेटी बनाने को भी कहा था और IOA ने एडहॉक कमेटी भी बना दी है। 

संजय सिंह ने अध्यक्ष पद पर अनीता को हराया था
21 दिसंबर को भारतीय रेसलिंग संघ के चुनाव में संजय सिंह ने अध्यक्ष पद पर कॉमनवेल्थ चैंपियन रेसलर अनीता श्योराण को 33 वोट से हराया था। संजय को 40 वोट मिले थे, जबकि अनीता को 7 वोट ही मिले थे। 

चुनाव के बाद विवाद; साक्षी का संन्यास, बजरंग-विनेश ने अवॉर्ड लौटाए
दिग्गज पहलवान संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के विरोध में उतर आए थे। ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान किया था, जबकि बजरंग और विनेश ने अपने अवॉर्ड वापस लौटा दिए थे।पिछले एक साल से विवादों में कुश्ती

रेसलिंग फेडरेशन पिछले एक साल से विवादों में है। ये विवाद पिछले साल जनवरी-फरवरी में महिला पहलवानों के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीडन के आरोप से शुरू हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.