विश्व शांति विश्व पदयात्रा पहुंची जगदलपुर, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित यात्रा का दिया संदेश

Updated on 25-09-2025 12:39 PM

जगदलपुर। गिनीज बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक श्डेंजर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्सश् टीम अपनी विश्वशांति विश्वपदयात्रा के तहत छत्तीसगढ़ में जन-जागरूकता अभियान चला रही है। टीम के चार प्रमुख सदस्य, श्री अवध बिहारी लाल, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप और गोविंदा नंद इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों को कवर करने के उद्देश्य से शुरू हुई इस यात्रा ने अब तक राज्य के 10 जिलों की यात्रा पूरी कर ली है और अब वे जगदलपुर पहुँच चुके हैं। उन्होंने जगदलपुर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य तौर पर उपयोग कर सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया।

यह विश्व पदयात्रा भारत सरकार और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इन योजनाओं में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, जल संरक्षण, स्वच्छ भारत और मतदाता जागरूकता शामिल हैं। जगदलपुर में यह टीम जगदलपुर में 25 और 26 सितम्बर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगी, जहाँ वे स्कूलो, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

यह यात्रा 45 साल पहले 30 जुलाई 1980 को श्री अवध बिहारी लाल द्वारा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक व्यक्तिगत त्रासदी के बाद शुरू की गई थी। उस समय आई भयंकर बाढ़ में उन्होंने अपना परिवार खो दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना जीवन इन सामाजिक उद्देश्यों को समर्पित कर दिया। इस यात्रा के दौरान टीम ने विश्व के 11 देशों में 4 लाख 52 हजार किलोमीटर की पदयात्रा की है और 14 करोड़ 50 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। इस मिशन के दौरान टीम के एक साथी ने अपनी शहादत भी दी है। टीम ने अब तक देश के लगभग 600 जिलों की यात्रा पूरी कर ली है और अब छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में अपना महत्वपूर्ण अभियान चला रही है, जहाँ वे लोगों को इन जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.