अनंत-राधिका की शादी पर वर्ल्ड मीडिया:अलजजीरा ने लिखा- हद से ज्यादा पैसा खर्च किया

Updated on 13-07-2024 01:38 PM

मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 12 जुलाई की रात दुनिया के 10वें सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी की। इस शादी में ब्रिटेन के 2 पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, टोनी ब्लेयर समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। महीनों से चल रही इस शादी की जितनी चर्चा भारत में हुई उतनी ही विदेश में भी रही। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक के मीडिया घरानों ने शादी में हुए खर्च पर हैरानी जताई।

अमेरिकी मीडिया हाउस NYT
अंबानी परिवार की शादी पर अमेरिकी मीडिया हाउस न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत में आर्थिक असमानता पर सवाल उठाए। NYT ने लिखा सालभर तक चली शादी में दिखाई गई अमीरी ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

इस शादी ने भारत के अमीरों की जिंदगी की झलक पेश की है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और प्रोत्साहन देने वाली सरकार से भारत के अरबपतियों की संपत्ति तेजी से बढ़ी है। ये इंडियन इकोनॉमी के अधिराज बन गए हैं। फोन नेटवर्क्स और अस्पतालों से लेकर सुपरमार्केट्स तक उनके कंट्रोल में हैं।

NYT ने ऑक्सफैम और द राइज ऑफ बिलेनियर राज की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि भारत में साल 2000 में सिर्फ 9 अरबपति थे। ये अब 200 हो चुके हैं। फोर्ब्स के मुताबिक इनके पास एक ट्रिलियन डॉलर हैं; जो देश की GDP का एक तिहाई है, जबकि इसी देश में एक बड़ी आबादी गरीबी रेखा से नीचे रहती है।

टाइम्स ने भारत की असमानता की तुलना 19वीं सदी के अमेरिका से की है। वो दौर जिसमें धांधली, भ्रष्टाचार और लोगों का शोषण कर अरबपति बने अमेरिकी बिजनेसमैन अपनी दौलत का दिखावा करते थे, जबकि लोग गरीबी में जीने को मजबूर थे।

ब्रिटेन का BBC
ब्रिटेन के मीडिया हाउस BBC ने लिखा है कि मुकेश अंबानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर आदमी हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 115 बिलियन डॉलर है। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि वो अपने बेटे की शादी पर कितना खर्च कर रहे हैं।

शादी के लिए देशभर से मेहमानों को लाने के लिए 3 फाल्कन-2000 जेट रेंट पर लिए गए थे। शादी के चलते मुंबई के रोड कई घंटों के लिए सील कर दिए गए थे। इससे फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को परेशानियां हुईं।

कतर का अलजजीरा

कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा ने लिखा है कि अंबानी की शादी में हद से ज्यादा पैसा खर्च किया गया है। मीडिया हाउस ने शादी के 2 पक्ष पेश किए हैं। एक में रिलायंस के अधिकारी के हवाले से लिखा है कि ये शादी भारत के बढ़ते इकोनॉमिक रुतबे को दिखाती है।

वहीं, एक में विपक्ष की बात रखी है, जिसमें केरल के नेता थोमस इसाक के हवाले से शादी पर किए खर्च को गरीबों और धरती पर किया गया पाप बताया है।

CNN ने लिखा- इतनी लंबी शादी नहीं देखी
CNN ने लिखा है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का वैवाहिक समारोह 29 दिसंबर को शुरू हुआ था जो जुलाई में भी जारी है। भारत में शादी समारोह का कई दिनों तक चलना आम बात है, लेकिन 7 महीने तक चलने वाली शादी शायद कभी देखी या सुनी गई हो। इस रिपोर्ट में 29 दिसंबर को हुई सगाई से लेकर 12 जुलाई की शादी तक हुए हर इवेंट के बारे में बताया गया है।

रिपोर्ट में आगे लिखा है कि अनंत अंबानी और राधिका की शादी को लेकर लोगों में उत्साह है, लेकिन पीछे कुछ आलोचनाएं भी हैं। उनके मुताबिक ये शादी अमीरों और गरीबों के बीच बढ़ती हुई असमानता की ओर इशारा करती है।

अंबानी परिवार को भी इसका एहसास है, इसलिए उन्होंने कुछ समारोहों से पहले दान-पुण्य के भी काम किए हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने 50 गरीब जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया था। इन जोड़ों को आभूषणों के साथ-साथ एक साल के लिए घरेलू सामान और किराने का सामान गिफ्ट किया गया।

गार्जियन ने लिखा- तमाशे पर 5000 करोड़ खर्च

ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने अंबानी परिवार की तुलना ब्रिटेन के शाही परिवार से की है। 'विंडसर' ब्रिटेन के शाही परिवार का अंतिम नाम है। ये नाम शाही निवास के नाम पर रखा गया है।

अखबार ने लिखा है कि मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। उन्होंने कुछ सालों में बेतहाशा खर्च किया है। उनका घर एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर है। 2018 में उनकी बेटी की शादी पर 800 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया गया था। इतना पैसा आज तक भारत में किसी भी शादी में खर्च नहीं हुआ।

अब उनके छोटे बेटे की शादी हो रही है, जिसका उत्सव कई महीनों से जारी है। ब्रिटिश अखबार ने लिखा है कि 5 महीने से भी अधिक समय तक चल रहे इस तमाशे में 5,000 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। यह एक बड़ी रकम है, मगर अंबानी की संपत्ति का सिर्फ 0.5% है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.