उलटफेर का वर्ल्ड कप... 5 कारण क्यों बांग्लादेश से सचेत रहेगा भारत, मिलेगी पाकिस्तान से ज्यादा चुनौती

Updated on 18-10-2023 02:41 PM
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने विस्फोटक शुरुआत की है। टीम अपने दो बड़े मुकाबले जीत चुकी है। पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर पाकिस्तान को हराया। इस बीच अफगानिस्तान पर भी जीत मिली। लेकिन अब भारत के सामने बांग्लादेश की चुनौती है। बांग्लादेश ने भारत को हमेशा परेशान किया है। 2007 वर्ल्ड कप कौन भूल सकता है। भारत को पहले ही मैच में बांग्लादेश से हार मिली थी। और भी कई मौकों पर टीम ने भारत को मुश्किल में डाला है। हम आपको 5 कारण बताने जा रहे हैं कि क्यों उलटफेर के इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए बांग्लादेश की चुनौती आसान नहीं होगी।

टीम में कई ऑलराउंडर

बांग्लादेश की टीम में कई मल्टी डायमेंशनल खिलाड़ी हैं। मेहदी हसन मिराज टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के साथ ही 10 ओवर डाल सकते हैं। शाकिब भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में एक जैसा कमाल करने की क्षमता रखते हैं। महमुदुल्ला और महेदी हसन भी किसी से कम नहीं हैं।

मुस्तफिजुर फैक्टर

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने भारत के खिलाफ हमेशा कमाल की बॉलिंग की है। अपने पहले दो वनडे में ही उन्होंने भारत के खिलाफ 11 विकेट लिए थे। 2019 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भी उन्होंने भारत के 5 बल्लेबाजों को आउट किया था। भारतीय टीम के लिए उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होगा।

स्पिन में विविधता

बांग्लादेश की स्पिन गेंदबाजी में विविधता है। उनके पास दाएं और बाएं हाथ के कई बेहतरीन स्पिनर हैं। इसमें सबसे पहला नाम तो कप्तान शाकिब अल हसन का ही है। पिछले कुछ समय में भारतीय टीम स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जूझती भी दिखी है।

पिछली सीरीज में बांग्लादेश से हारा भारत

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज को अपने नाम किया था। टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत सभी धुरंधर बल्लेबाज थे। इसके बाद भी तीन मैचों की सीरीज को बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम कर लिया था।

एशिया कप में भी हराया

भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 में दमदार खेल दिखाया। टीम फाइनल में श्रीलंका को 50 रनों पर रोककर चैंपियन बनी। उससे पहले पाकिस्तान को भी हराया था। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ भारत को हार मिली थी। कप्तान रोहित शर्मा तो खाता भी नहीं खोल पाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.