विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया का फीका स्वागत, भारत में इससे ज्यादा लोग तो JCB देखने पहुंच जाते हैं

Updated on 22-11-2023 02:14 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने देश वापस लौट चुकी है। पैंट कमिंस की कप्तानी में छठी बार टीम ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती। ऑस्ट्रेलिया के अलावा किसी टीम ने दो बार से ज्यादा खिताब को अपने नाम नहीं किया है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने होस्ट भारत को आसानी से 6 विकेट से हरा दिया। हार से जहां भारत में फैंस टूटे हुए हैं लेकिन शायद ऑस्ट्रेलिया में टीम के चैंपियन बनने से किसी को फर्क नहीं पड़ता।

टीम का कोई स्वागत नहीं

पैट कमिंस के ऑस्ट्रेलिया में एयरपोर्ट से बाहर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इसमें वीडियो में सिर्फ 4-5 फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर दिख रहे हैं। स्वागत के नाम पर एक भी फैन नहीं दिख रहा है। उनका बैग उठाने के लिए भी कोई नहीं था। वह खुद ट्रॉली पर बैग रखने के बाद उसे लेकर जा रहे हैं। अन्य खिलाड़ी के भी फोटो आ रहे हैं, उसमें भी वह खुद ही अपना सामान लेकर जा रहे हैं और आसपास कोई भी नहीं है।

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद वापस लौटने पर स्वागत नहीं होने पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा- एयरपोर्ट पर पैट कमिंस का ये हुआ स्वागत। ऐसा लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट विश्व कप का टेलीकास्ट नहीं किया गया। किसी ने लिखा- पैट कमिंस वर्ल्ड कप जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, एयरपोर्ट पर उन्हें उतने लोग भी रिसीव करने नहीं आए जितने अपने यहां JCB की खुदाई देखने पहुंच जाते हैं। एक अन्य ने लिखा- इससे ज्यादा लोग तो हमारे यहां ऑफिस की टपरी पे मिल जाते हैं किसी भी टाइम जाओ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.