World Bank ने भारत के ग्रोथ अनुमान को 1 फीसदी तक घटाया

Updated on 07-10-2022 05:41 PM

 नई दिल्ली
दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती इकोनॉमी (Economy) के रूप में उभरे भारत के लिए झटका देने वाली खबर है. दरअसल, World Bank ने भारत के ग्रोथ अनुमान (Growth Forecast) को 1 फीसदी तक घटा दिया है. पहले वित्त वर्ष 2022/23 के लिए ग्रोथ का अनुमान 7.5 फीसदी जताया गया था, लेकिन अब विश्व बैंक ने कहा है कि भारत 6.5 फीसदी की ग्रोथ से आगे बढ़ेगा.

विश्व बैंक ने बताई कटौती की वजह
रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व बैंक ने गुरुवार को भारत के लिए अपने विकास पूर्वानुमान को संशोधित करते हुए कम कर दिया है. इसमें वित्त वर्ष 2022/23 के लिए इसे घटाते हुए 6.5 कर दिया गया है. रिपोर्ट में कटौती का कारण बताते हुए कहा गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक मौद्रिक सख्ती (Global Monetary Tightening) से इकोनॉमिक दृष्टिकोण पर असर पड़ेगा.

देश के निर्यात पर पड़ेगा असर
दक्षिण एशिया पर साल में दो बार जारी होने वाली विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि अनिश्चितता के इस दौर में निजी निवेश में कमी आने की संभावना बनी हुई है. इसमें कहा गया कि ग्लोबल डिमांड (Global Demand) में कमी से देश के निर्यात (Export) पर असर पड़ेगा.

अंतरराष्ट्रीय हालातों का दिया हवाला
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से पहले जारी रिपोर्ट में बैंक ने कहा कि भारत में दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में मजबूत है. गौरतलब है कि बीते वित्त वर्ष के दौरान भारत की वृद्धि दर 8.7 फीसदी रही थी.

रिपोर्ट में विश्व बैंक के चीफ इकोनोमिस्ट हैंस टिमर ने कहा है कि अन्य देशों के मुकाबले मजबूत होने के बावजूद हमने चालू वित्त वर्ष के लिए अनुमान को घटाया है, क्योंकि भारत और सभी अन्य देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय हालात खराब हो रहे हैं. ऐसे में कैलेंडर वर्ष की दूसरी छमाही कई देशों के लिए कमजोर है और भारत में भी अपेक्षाकृत कमजोर रहेगी.

रिपोर्ट में भारत की तारीफ
चीफ इकोनोमिस्ट हैंस टिमर ने रिपोर्ट में भारत की तारीफ करते हुए कहा कि इंडियन इकोनॉमी ने दक्षिण एशिया के अन्य देशों की तुलना में मजबूत ग्रोथ के साथ शानदार प्रदर्शन किया है. कोरोना ,से उबरने में भी देश की रफ्तार तेज रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने विशेष रूप से सर्विस सेक्टर में अच्छा प्रदर्शन किया है.।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.