027 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनिशिप बीजिंग में:ग्लासगो में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स परिषद की बैठक में लिया गया फैसला

Updated on 29-02-2024 12:54 PM

चीन के बीजिंग में 2027 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप (1-3 मार्च) से पहले ग्लासगो में आयोजित 234वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक से पहले इतावली एथलेटिक्स महासंघ ने रोम की दावेदारी को वापस ले लिया। जिसके बाद बीजिंग के लिए रास्ता साफ हो गया। इटली की सरकार ने पैसे देने से मना कर दिया, जिसके बाद इतावली एथलेटिक्स महासंघ ने दावेदारी से अपने हाथ पीछे खींच लिए।

चीन दूसरी बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन कर रहा है। इससे पहले 2015 में चीन में इसका आयोजन हो चुका है। वहीं चीन में अगले साल नानजिंग में वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की भी मेजबानी कर रहा है। 2008 में चीन ने बीजिंग में ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक और 2022 में शीतकालीन खेलों की मेजबानी की।

वर्ल्ड एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने एक बयान में कहा, 'यह दुनिया के सबसे बड़े वाणिज्यिक बाजारों में से एक में हमारे खेल और प्रशंसक आधार को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर है।'

पिछले साल ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने भारत की बोली लगाने का दावा किया
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप और ओलिंपिक गेम्स में जेवलिन में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने पिछले साल ज्यूरिख में डायमंड लीग के 2027 के लिए बोली लगाने का दावा किया था।
नीरज ने ज्यूरिख में डायमंग लीग के दौरान प्रेस कांन्फ्रेंस में भारत की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी की संभावना के बारे में पूछे जाने पर नीरज ने कहा था, 'भारत 2027 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की मेजबनी की बोली लगाने जा रहा है। मैं भारतीय फैन्स से अनुरोध करूंगा और मुझे उम्मीद है कि भारी संख्या में लोग उस टूर्नामेंट को देखने के लिए आएंगे।'

अब तक वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के 19 एडिशन हो चुके हैं
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 1976 से हो रहा है। 1976 ओलिंपिक गेम्स में 50 किमी वॉक को बाहर किए जाने के बाद वर्ल्ड एथलेटिक्स फेडरेशन ने इसकी शुरुआत की। 1976 के बाद 1980 में इसका आयोजन हुआ था। 1983 से 1991 तक प्रत्येक चार साल के बाद इसका आयोजन होता था। 1991 के बाद से इसका आयोजन हर दो साल बाद किया जाना लगा। 2025 वर्ल्ड चैम्पियनशिप टोक्यो में आयोजित की जाएगी। पिछली गर्मियों में ट्रैक का बड़ा आयोजन बुडापेस्ट, हंगरी में और उससे पहले गर्मियों में यूजीन, ओरेगॉन में आयोजित किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.