अनुसूचित वर्गों के भावी उद्यमियों के लिये जिलों में कार्यशालाएँ हों: वित्त मंत्री श्री देवड़ा

Updated on 26-04-2023 06:06 PM

वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवाओं के लिये स्व-रोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्रों में नये अवसर निर्मित करने संबंधी मंत्री-मंडल समूह की बैठक मंत्रालय में हुई। समूह ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। समूह द्वारा शीघ्र ही राज्य सरकार को इन वर्गों के आर्थिक विकास के लिये अपनी अनुशंसाएँ और परामर्श दिये जायेंगे।

वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि सभी जिलों में इन वर्गों के लिये उदयमिता के क्षेत्र में नये अवसरों और राज्य सरकार की वित्तीय सहायता संबंधी योजनाओं की जानकारी देने के लिये कार्यशालाएँ होना चाहिए।

समूह ने निवेश नीतियों, विशिष्ट वित्तीय, गैर -वित्तीय सुविधाओं, शासकीय उपार्जन में प्राथमिकता एवं निर्धारित अर्हताओं में छूट देने के संबंध में विचार-विमर्श किया। साथ ही इन वर्गों के उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विपणन के अवसर देने, विशेष उद्यमिता विकास अभियान चलाने, परंपरागत शिल्प, उत्पाद, कृषि, वनोपज एवं विभिन्न कलाओं को संरक्षित करने तथा व्यावसायीकरण के लिये योजनाएँ तैयार करने पर भी चर्चा हुई।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उदयम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, औदयोगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भी अपने सुझाव दिये। अपर मुख्य सचिव कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव औदयोगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री मनीष सिंह, सचिव एमएसएमई श्री पी. नरहरि, सचिव वन श्री अतुल कुमार मिश्रा, आयुक्त नगरीय विकास श्री भरत यादव, आयुक्त रेशम संचालनालय, आयुक्त अनुसूचित जाति और प्रबंध संचालक एमपीआईसीडीसी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.