भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर कार्यशाला

Updated on 18-05-2024 10:17 AM

नए कानूनों में मॉब लिंचिंग को अपराध के तौर पर परिभाषित किया गया है। यानी अब जाति, नस्ल, समुदाय, लिंग, जन्मस्थान या भाषा के कारण यदि किसी की हत्या की जाती है तो आरोपियों को 7 साल तक की सजा हो सकती है। ऐसे हमले में कोई स्थायी विकलांग हुआ तो आरोपी को 10 साल या आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

अब तक पुलिस आईपीसी की धारा 302 और एक से ज्यादा आरोपी यानी धारा 34 के तहत ये अपराध दर्ज करती रही है। ऐसे ही मानहानि या 5000 रुपए से कम की चोरी के मामलों में मजिस्ट्रेट सामुदायिक सेवा की सजा दे सकेंगे। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 एक जुलाई से देश में लागू होने जा रहे हैं। इसे लेकर पीआईबी ने शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया।

महिला संबंधी अपराधों पर एक नजर...

  • महिला-बच्चों के खिलाफ अपराधों से जुड़ी करीब 35 धाराएं, जिनमें 13 नए प्रावधान और बाकी में संशोधन किए गए हैं।
  • गैंगरेप में 20 साल तक या आजीवन कारावास।
  • नाबालिग से गैंगरेप में आजीवन कारावास या मौत की सजा।
  • झूठे वादे या पहचान छिपाकर यौन संबंध बनाना अब अपराध।
  • पीड़िता के घर पर उसके परिजनों और महिला अधिकारी की मौजूदगी में बयान दर्ज होंगे।

फरियादी को भी मिलेगी चार्जशीट की एक कॉपी

कार्यशाला में डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला और एडीपीओ प्रियंका उपाध्याय ने नए कानूनी प्रावधानों के बारे में समझाया। डीसीपी ने कहा कि अब तक चार्जशीट की प्रति केवल आरोपी को दी जाती थी, अब फरियादी को भी एक कॉपी दी जाएगी। एडीपीओ ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता में महिला-बच्चों के खिलाफ अपराध पर एक नया अध्याय जोड़ा है। इन कानूनों में इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल एविडेंस को भी साक्ष्य के तौर पर माना जाएगा।

कानूनों में ये भी बदलाव

  • भगोड़े अपराधी यदि दोषी पाए गए तो 10 साल, आजीवन कारावास या मौत की सजा।
  • ई-रिकॉर्ड, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर और चार्जशीट डिजिटल होंगी।
  • 7 साल या इससे ज्यादा की सजा के मामलों में फॉरेंसिक जांच अनिवार्य होगी।
  • घर की तलाशी में पुलिस को वीडियोग्राफी करनी होगी।
  • बलात्कार पीड़िता के ई-बयान दर्ज किए जाएंगे।
  • गवाह, अभियुक्त, विशेषज्ञ और पीड़ित अदालत में वर्चुअल पेश हो सकेंगे।
  • 3 साल से कम सजा वाले मामलों या 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की गिरफ्तारी से पहले मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी जरूरी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.