कार्यकर्ता और जन कल्याणकारी योजनाएं हमारी ताकत: वीडी शर्मा

Updated on 04-09-2022 05:43 PM
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एव खजुराहो संसदीय क्षेत्र से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने आज कहा है कि मेरी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता और मेरी पार्टी की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं मेरे संगठन की असली ताकत है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी जहा जाते हैं,वहा कांग्रेस का क्या हश्र होता है, सभी को पता है।

कांग्रेस के नेता ही नहीं बल्कि कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़कर चले जा रहे हैं। दिनों दिन कांग्रेस कमजोर होती रहेगी। नगरीय निकाय चुनाव के बाद दो दिवसीय सिंगरौली दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा शनिवार को दोपहर होटल नीलम पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव में हार की गहन समीक्षा की जा रही है। जो भी गड़बड़ी या कारणों को ठीक करने की हर संभव कोशिश करेगे। 75 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन,सेवा और समर्पण की पार्टी है।

हमने पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2अक्तूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमे पार्टी ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर 25लाख, 25 सितंबर को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्मदिवस पर 25लाख और 2अक्तूबर को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस पर 25लाख कुल 75 लाख पौधरोपण करने का संकल्प लिया है। राष्ट्र विरोधी ताकते नही पनपने देगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि यहां देश के प्रत्येक राज्यों के लोग रहते हैं,जिससे यहां मिनी इंडिया का स्वरूप बनता है।

उन्होंने इशारों इशारों में ही सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की महापौर जितने पर कहा कि यहां राष्ट्र विरोधी ताकते हावी नहीं होने देंगे। जिसके लिए भाजपा संगठन पूरी मुस्तैदी से नजर बनाए हुए हैं। चुनाव का शंखनाद प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मैं आज सिंगरौली जिले से चुनावी शंखनाद कर रहा हूं, सिंगरौली जिले की बरगवा और सरई नगर परिषद का चुनाव आने वाला है। जिसमे कार्यकर्ता अपने अपने दायित्व बखूबी निर्वहन करे।

ऐ रहे मौजूद इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ,प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय , जिला अध्यक्ष बीरेंद्र गोयल,सांसद श्रीमती रीती पाठक, देवसर विधायक सुभाष वर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, रविंद्र चतुर्वेदी, मीडिया सह प्रभारी नीरज सिंह समेत मीडिया के लोग मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.