वर्क फ्रॉम कार...! बेंगलुरु में ड्राइविंग के दौरान लैपटॉप पर काम कर रही थी महिला, पुलिस ने लगा दिया जुर्माना

Updated on 13-02-2025 03:01 PM
नई दिल्ली: इसे काम का प्रेशर कहें या कुछ और, बेंगलुरु में एक महिला को ड्राइविंग के दौरान लैपटॉप का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया। इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस हरकत में आई महिला को पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ, वह उस महिला ने सोचा भी नहीं होगा।

बेंगलुरु में सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में ड्राइविंग करते हुए लैपटॉप का इस्तेमाल करना किसी को नुकसान भी पहुंचा सकता था। महिला का 'चलते-फिरते' काम करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब पुलिस को इसके बारे में पता लगा तो उस महिला पर जुर्माना लगाया गया।

कितना लगा जुर्माना?


महिला का यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। उस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान पुलिस ने उस महिला को समझाते हुए कहा, 'घर या ऑफिस में काम करो, गाड़ी चलाते समय नहीं।'

क्या है वीडियो में


जब महिला ड्राइविंग के दौरान लैपटॉप का इस्तेमाल कर रही थी, तो पास से गुजर रही गाड़ी में बैठे एक शख्स ने कार का नंबर प्लेट समेत वीडियो बना लिया। उसने यह वीडियो ऑनलाइन शेयर कर दिया।

क्यों किया लैपटॉप का इस्तेमाल?

महिला ने बताया कि वह BTM लेआउट में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। वह RT नगर स्थित अपने घर जा रही थी। उसने कहा कि उसने लैपटॉप इसलिए चालू किया क्योंकि उसे समय पर लॉग इन करना था। उसे डर था कि वह घर जल्दी नहीं पहुंच पाएगी।

पुलिस ने ली चुटकी


इस पूरे मामले में बेंगलुरु पुलिस ने भी चुटकी ली। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ- ट्रैफिक) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की। इसमें लिखा है, 'work from home not from car while driving' मतलब, घर से काम करो, गाड़ी चलाते समय नहीं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस


इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने जान जोखिम में डालने के लिए उसकी आलोचना की। कुछ ने सवाल उठाया कि क्या उसकी कंपनी जिम्मेदार है। @Sanjay_2712 नाम के एक यूजर ने लिखा, '70 घंटे और 90 घंटे प्रति सप्ताह काम करने के मॉडल का असर। यहां वह महिला ऐसा करके कुछ समय बचाने की सोच रही होगी, ताकि घर के काम निश्चिंत होकर कर सके और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सके। लेकिन गाड़ी चलाते समय काम करने के लिए बिल्कुल 'नहीं'।'

वहीं एक अन्य यूजर, @anon062002 ने लिखा, 'उस शख्स को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया जिसने उसे कार से काम करने के लिए मजबूर किया?'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.