योजनाओं के क्रियान्वयन और जन-समस्या समाधान के लिए कार्य करें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 10-04-2023 04:51 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन-सेवा मित्र योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जन-समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये कार्य करते रहें। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को जबलपुर में युवा इंटर्नशिप योजना अंतर्गत जन-सेवा मित्रों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें सौंपे गए कार्य के अनुभव और योजनाओं के क्रियान्वयन के फीडबेक की जानकारी भी ली। उन्होंने जन-सेवा मित्रों द्वारा बनाये गये "विजन डाक्यूमेंट" को लोकार्पित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन-सेवा मित्र योजनाओं का लाभ, पात्र व्यक्तियों और सुदूर अंचल तक पहुँचाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्या के समाधान में सहयोगी होना सुकून देने वाला अनुभव होता है, जो जीवन में हमेशा काम आता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना जैसी सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने वाली योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ सुशासन भी हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इसे हासिल करने में बिना झिझक काम करना है। समाज और देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने का जुनून लाएँ, इससे काम करने की ताकत मिलती है। अब जन-सेवा मित्रों से समय-समय पर संवाद होता रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.