कलेक्ट्रेट में आवेदन देने के बाद भी काम जारी:मकान की छत पर मोबाइल का टॉवर लगाने का हो रहा विरोध

Updated on 22-01-2025 12:27 PM

करोंद स्थित कोरल लाइफ कॉलोनी में पिछले तीन महीने से मोबाइल नेटवर्क टॉवर लगने का विरोध हो रहा है। इसके बावजूद टॉवर का काम लगातार जारी है। टॉवर कॉलोनी के मकान संख्या डी-170 की छत पर लगाया जा रहा है। इसको लेकर कॉलोनी के निवासियों ने कलेक्ट्रेट में आवेदन भी दिया था। उनका कहना था कि टावर का काम तुरंत रुकवाया जाए।

निवासियों का कहना है कि कलेक्ट्रेट से उन्हें आश्वासन भी मिला था कि टॉवर का काम रुकवा दिया जाएगा। लेकिन, काम लगातार जारी है। निवासियों का कहना है कि यदि काम नहीं रुका, तो कलेक्ट्रेट में दोबारा विरोध किया जाएगा। उनका कहना है कि प्राइवेट कंपनी द्वारा दिए गए टावर लगाने के प्रस्ताव के बाद मकान संख्या डी-170 के मालिक ने सहमति दे दी थी।

लेकिन, निवासियों के विरोध के बाद उन्होंने भी कदम पीछे खींच लिए हैं। इस संबंध में निवासियों ने बताया कि अब टॉवर कंपनी उन पर पुराने फैसले पर अटल रहने के लिए दबाव बना रही है। साथ ही कंपनी द्वारा कॉलोनी से टॉवर लगाने के लिए एनओसी भी नहीं ली गई है।

निवासियों का कहना है कि टॉवर लगने से लोगों, पर्यावरण और जीव-जंतु को काफी परेशानी होगी। साथ ही कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियां लोगों को घेर सकती हैं। इसके अलावा कॉलोनी के पास में ही प्ले स्कूल है। टॉवर लगने से यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.