पहली बार हो रहा है विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप:BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, शेफाली वर्मा को कप्तानी सौंपी

Updated on 06-12-2022 06:25 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। उसने सीनियर टीम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हरियाणा की शेफाली वर्मा को टीम का कप्तान चुना गया है।

दुनिया में क्रिकेट संचालित करने वाली संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पहली बार महिलाओं के अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन करने जा रही है। यह टूर्नामेंट अगले साल 14 से 29 जनवरी के बीच साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप खेलने से पहले टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज अहम मानी जा रही है। ऐसे में बोर्ड ने सीरीज के लिए अलग से टीम घोषित की है। टी-20 सीरीज की शुरुआत 27 दिसंबर से होगा। जबकि आखिरी मुकाबला 4 जनवरी 2023 को खेला जाएगा।


पहले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी 16 टीमें
इसमें 16 टीमें भाग लेंगी। भारतीय टीम को मेजबान देश साउथ अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप से टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स में जाएंगी। सुपर सिक्स में टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। दोनों सेमीफाइनल 27 जनवरी को एक ही ग्राउंड पर खेला जाएगा। उसके बाद 29 जनवरी को फाइनल खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप के लिए अंडर-19 टीम
शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर) , सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

साउथ अफ्रीका के लिए अंडर-19 विमेंस टीम
शेफाली वर्मा (कैप्टन), श्वेता सहरावत (वाइस कैप्टन), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु ( विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी, शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.