महिला टी20 वर्ल्ड कप आज से, हरमनप्रीत कौर क्या कर पाएंगी शेफाली वर्मा वाला करिश्मा?

Updated on 10-02-2023 07:43 PM
केपटाउन: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) टी20 वर्ल्ड कप में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए रेकॉर्ड छठी बार इस खिताब को जीतना चाहेगी। लेकिन, आज से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भारत और इंग्लैंड की टीमें उसके वर्चस्व को खत्म करने के लिए जोर लगाएंगी। इसमें कोई शक नहीं कि गत विजेता टीम एक बार फिर प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी और खिताब की दूसरी हैटट्रिक का लक्ष्य रखेगी।
कप्तान मेग लैनिंग और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली की वापसी से टीम और मजबूत हुई है। हालांकि बुधवार को प्रैक्टिस मैच में आयरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विपक्षी टीमों को हौसला दिया है कि इस टीम को भी पटकनी दी जा सकती है।

बल्लेबाजों पर होगा दारोमदार
भारतीय टीम को खासकर स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर से काफी उम्मीदें होंगी। शेफाली ने हाल ही में अपनी कप्तानी में अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया है। इससे सीनियर टीम का मनोबल भी बढ़ेगा। टीम के लिए गेंदबाजी हालांकि चिंता का सबब है। तेज गेंदबाजी विभाग में शिखा पांडे के अलावा किसी के पास ज्यादा अनुभव नहीं है। दीप्ति शर्मा की स्पिन गेंदबाजी हाल के दिनों में प्रभावी रही है लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों से भी मदद की जरूरत होगी।
इंग्लैंड भी कम नहीं
भारत ग्रुप-बी में इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ है। इंग्लैंड की टीम भी इस फॉर्मेट में पिछले कई साल से काफी मजबूत रही है। हेदर नाइट के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम 2009 में शुरुआती सीजन की सफलता को दोहरते हुए खिताब जीतना चाहेगी। दूसरी तरफ ग्रुप-ए से ऑस्ट्रेलिया के अलावा न्यूजीलैंड की टीम भी अंतिम चार में पहुंचने की दावेदार है। सोफी डिवाइन की अगुआई वाली टीम ने हाल ही में फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारत का शेड्यूल
12 फरवरी Vs पाकिस्तान
15 फरवरी Vs वेस्टइंडीज
18 फरवरी Vs इंग्लैंड
20 फरवरी Vs आयरलैंड
ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका
ग्रुप-बी: भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज

आज का मैच
साउथ अफ्रीका Vs श्रीलंका, रात 10:30 बजे

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.