महिला सुरक्षा और शराबबंदी की मांग पर महिला सम्मेलन:भोपाल के डॉ. अंबेडकर सामुदायिक भवन में दोपहर 12 बजे से होगा आयोजन

Updated on 20-07-2025 02:05 PM

प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराधों और शराबबंदी की मांग को लेकर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (AIMSS) की भोपाल जिला समिति द्वारा आगामी 20 जुलाई (रविवार) को द्वितीय जिला स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन डॉ. अंबेडकर सामुदायिक भवन, ओल्ड सुभाष नगर, अप्सरा टॉकीज के पास, भोपाल में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता होंगी रचना अग्रवाल, जो AIMSS मध्यप्रदेश की राज्य सचिव हैं, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋतु श्रीवास्तव, अध्यक्ष, AIMSS भोपाल जिला समिति करेंगी।

सम्मेलन की प्रमुख मांगे

  • महिलाओं व मासूम बच्चियों पर हो रहे बलात्कार और अपराधों के खिलाफ त्वरित व कठोर सज़ा सुनिश्चित की जाए।
  • मध्यप्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाए।
  • शराब की नई नीति 2025 को रद्द किया जाए, जो नशाखोरी को बढ़ावा देती है।
  • अश्लीलता, हिंसा और महिला विरोधी पोर्नोग्राफी सामग्री को रोकने हेतु कठोर सेंसर व्यवस्था लागू की जाए।
  • सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति वापस ली जाए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गारंटी दी जाए।
  • स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों का शोषण बंद किया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.