गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ‘वूमेन वेलनेस वॉक‘ का आयोजन

Updated on 21-09-2025 02:14 PM

रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान‘‘ के तहत आज महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए ‘‘वूमेन वेलनेस वॉक‘‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों और महिलाओं को स्वस्थ रहने और अपने परिवार को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के तहत आयोजित वूमेन वेलनेस वॉक में महिलाओं ने लगभग 5 किलोमीटर की दूरी चल कर तय की। यह वॉक दत्तात्रेय गार्डन से शुरू होकर रानी दुर्गावती चौक, तिराहा चौक, सारबहरा जोगीडोंगरी, अनीश चौक होते हुए मड़ना स्थित महफिल रेस्टोरेंट तक संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और जागरूकता का विशेष उत्साह देखा गया।

वॉक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार की नींव होती है और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान‘‘ की भी शपथ दिलाई गई। कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने कहा कि देश की युवा शक्ति समाज एवं राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाती है, ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि युवा वर्ग नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर एक स्वस्थ, समर्थ और जागरूक राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.