दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत महिला समूहों को भेजा गया डिंडोरी-अमरकंटक

Updated on 25-09-2025 12:37 PM

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। इसी क्रम में 22 एवं 23 सितंबर को जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की अध्यक्ष एवं सदस्यों को दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिला मुख्यालय करंजिया और अमरकंटक भेजा गया।

महिला सशक्तिकरण की ओर महत्वपूर्ण कदम  : 

इस भ्रमण का उद्देश्य महिलाओं को अन्य जिलों के उत्कृष्ट महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों और उनके सफल व्यावसायिक कार्यों से अवगत कराना है। वहां के अनुभवों से प्रेरणा लेकर महिलाएं अपने समूहों और व्यवसायों में गुणवत्ता सुधार कर सकेंगी तथा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। श्री चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं श्री सी.पी. शर्मा, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला परियोजना समन्वयक को नोडल अधिकारी तथा श्री राजीव वर्मा, जिला मिशन समन्वयक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। 

बेरला, साजा, खंडसरा, नवागढ़ और नंदघाट परियोजनाओं से पर्यवेक्षक अनुराधा टंडन, श्रीमती निर्मला साहू, मीला बंजारे, आरती बंजारे और कु. उषा सिंह को महिला समूहों की देखरेख एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। 22 सितंबर की सुबह 8ः30 बजे महिला स्व-सहायता समूहों की प्रतिनिधि महिलाओं को विशेष बस से रवाना किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और महिलाओं को प्रेरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.