हर क्षेत्र में महिलाएँ सशक्त होकर आगे आईं और अलग पहचान बनाई : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 04-05-2023 06:12 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की अनेक योजनाओं से महिलाओं ने हर क्षेत्र में सशक्त एवं आत्म-निर्भर होकर एक अलग पहचान बनाई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों को समाज में सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना से गरीब माता-पिता, बेटियों की शादी की चिंता से मुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लायेगी और उन्हें और मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के जोनतला में 41 करोड़ 16 लाख की लागत से बनने वाली 10 सड़क, एक बाउण्ड्री वॉल और एक स्वागत द्वार के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्थानीय निकायों के चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण से बड़ा बदलाव आया है। राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं के लिए 50 तथा पुलिस में 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह मिलने वाले 1000 रूपए से महिलाएँ अपनी अनेक जरूरत पूरा कर पाएंगी। उन्होंने कहा कि जून माह से प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए राशि डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजना बना कर क्रियान्वित की गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप आज किसानों की न केवल आमदनी बढ़ी है, बल्कि उनके जीवन-स्तर में भी बदलाव आया है। आज सिंचाई सुविधाएँ उपलब्ध होने से किसान भाई पूरे साल फसल ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जोनतला में भी सिंचाई के लिए नर्मदा नदी से पानी लाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी किसानों भाइयों से मूंग की खरीदी करेगी। उन्होंने कहा कि मूंग खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की कार्यवाही बेहतर ढंग से की जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीब माता-पिता के प्रतिभाशाली बच्चे पढ़ाई से वंचित न रहे, इसके लिए छात्रों की मेडिकल, इंजीनियरिंग और आईआईएम की पूरी फीस राज्य सरकार द्वारा भरी जा रही है। साथ ही सरकारी नौकरियों की परीक्षा की तैयारी के लिए बुधनी में मामा कोचिंग क्लासेस भी चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जोनतला के विकास के लिए सभी ग्रामवासी मिल कर काम करें। जोनतला में सामुदायिक भवन और व्यायाम शाला बनाई जाएगी और तालाब का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने बासगहन में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश भी दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.