खेत में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला महिला का शव:पास ही मिली कीटनाशक की बोतल

Updated on 02-12-2022 06:56 PM

धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। भखारा-रायपुर रोड पर एचपी गैस के पीछे एक खेत में पड़ी लाश को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त कुमारी बाई साहू (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भखारा के ग्राम गातापार की रहने वाली थी। उसके गांव से भखारा एचपी गैस एजेंसी करीब 7 किलोमीटर दूर है। महिला बांस से बने सामान को बेचने का काम करती थी। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने शव की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया। ASP मेघा टेम्भूकर ने कहा कि महिला के शव के पास से कीटनाशक की बोतल मिली है। इसकी जांच भी की जा रही है।

ASP मेघा टेम्भूकर ने बताया कि नगर पंचायत भखारा से आधा किलोमीटर दूर प्रकाश अग्रवाल का खेत है। वहां गुरुवार को महिला की लाश औंधे मुंह जमीन पर पड़ी मिली थी। खेत में काम करने वाले लोगों ने प्रकाश अग्रवाल को इसकी सूचना दी थी। सबसे पहले लाश को भेड़सर के रहने वाले किसान केदारनाथ साहू ने देखा था। केदारनाथ ने बताया कि लाश की खबर लगते ही मौके पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। महिला को कोई पहचान नहीं पा रहा था, जिससे लगा कि वो शायद आसपास के गांव की ही रहने वाली होगी।

इधर पुलिस ने भी आसपास के लोगों से जब बातचीत की, तो उन्होंने महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। लाश के पास से कीटनाशक की बोतल के साथ ही बैग, मोबाइल, आधार कार्ड और कुछ ही दूरी पर शराब की बोतल व पुरुष की चप्पल भी मिली। आधार कार्ड से महिला की पहचान गातापार निवासी कुमारी बाई साहू के रूप में हुई।

लाश की नाक और मुंह से खून निकलकर सूख चुका था। इधर पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दी, जिस पर उसका भाई आमदी निवासी त्रिलोचन साहू मौके पर पहुंचा। उसने बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा कि बहनबाजार जाकर झाड़ू, सूपा बेचती थी। उसके साथ अन्य व्यापारी भी होते थे। ये सभी पिकअप से बाजार जाते थे। उसने कहा कि उसकी बहन बहुत हिम्मती थी, इसलिए आत्महत्या करने का सवाल ही नहीं उठता।

भाई ने कहा कि उसके साथ आने-जाने वाले व्यापारियों से कड़ी पूछताछ की जानी चाहिए। फिलहाल पुलिस मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने के लिए उसे साइबर सेल के पास भेजा है। ताकि पता चल सके कि उसकी बात किससे-किससे हुआ करती थी। भाई ने ये भी शक जताया कि बहन की हत्या कहीं और करके शव को यहां खेत में फेंका गया है। पुरुष की जो चप्पल घटनास्थल से मिली है, उसका पट्टा भी एक तरफ से टूटा हुआ है। भाई ने बताया कि मृतका की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और वे अपने-अपने ससुराल में रहती हैं।

ASP ने कहा कि महिला के गले में गठान से भरा गमछा भी पाया गया है, जिससे उसकी मौत संदिग्ध लग रही है। शव को फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। महिला कल किस वक्त इलाके में आई थी, इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.