मास्क और काला चश्मा लगाकर ज्वेलरी शॉप आई महिला, मिनटों में ऐसे चुरा लिया 10 लाख का नेकलेस

Updated on 28-11-2022 06:10 PM
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ज्वेलरी शॉप पर कस्टमर बनकर आई एक हाईप्रोफाइल दिख रही महिला ने मिनटों में सोने का हार चोरी कर लिया. चोरी किए गए हार की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना कैंट इलाके के बलदेव प्लाजा स्थित बेचू लाल सर्राफ प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम पर 17 ​नवंबर की है. महिला का चोरी करते वीडियो शोरूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया. हालांकि, इतनी बड़ी चोरी की वारदात के बाद भी दुकान मालिक ने पहले कोई तहरीर नहीं दी. शॉप के मालिक गौरव सराफ ने बताया कि कुछ घंटों बाद हार चोरी के मामले में पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है. पुलिस का कहना है शाम तक केस दर्ज करके FIR की कॉपी दी जाएगी.

वीडियो में मास्क लगाए और चश्मा पहने महिला को देखा जा सकता है. वो कई नेकलेस की डिजाइन देखती है फिर चतुराई से अपनी साड़ी की तह के नीचे एक बॉक्स घुसा लेती है. फिर वह ध्यान भटकाने के लिए ज्वैलर्स को कुछ और नेकलेस दिखाने को कहती है. फिर पसंद न आने का बहाना बनाकर बिना कुछ खरीदे ही निकल जाती है. इस दौरान सेल्समैन को कोई शक नहीं होता है. वो ज्यादा ध्यान न देते हुए बाकी बॉक्स हटा लेता है. एक बॉक्स गायब है, इसका अंदाजा उसे नहीं लग पाता. महिला ने जिस बॉक्स को चुराया था, उसमें सोने का एक हार और बालियां शामिल थी, जिसकी कीमत 10 लाख बताई जा रही है.

बलदेव प्लाजा स्थित बेचू लाल सर्राफ के कर्मचारियों के मुताबिक, 17 ​नवंबर को शोरूम में ग्राहकों की काफी भीड़ थी. कई महिला शोरूम में ज्वेलरी की शॉपिंग करने पहुंची थीं. इसी दौरान हरे रंग की साड़ी में एक 45 साल की महिला भी पहुंची. महिला चेहरे पर मास्क और आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए थी. उम्र और उसकी ड्रेसिंग देखकर किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह की वारदात करेगी.

कर्मचारियों ने उसे नेकलेस सेट दिखाना शुरू कर दिया. लेकिन, अभी जैसे ही महिला के सामने दो सेट के डिब्बे रखे गए, उसने तुरंत एक डिब्बे के ऊपर दूसरा डिब्बा रख दिया और फिर दोनों डिब्बों को एक साथ उठाकर अपनी गोद में रख लिया. कुछ देर देखने के बाद वह यह कहते हुए चली गई कि उसे अभी ज्वेलरी पसंद नहीं आ रही.

बाद में जब स्टॉक में ज्वेलरी सेट कम मिली तो शोरूम में हड़कंप मच गया. मालिक ने पहले तो स्टाफ पर ही शक करना शुरू कर दिया, लेकिन जब शोरूम की CCTV खंगाली गई तो सभी लोग हैरान रह गए. महिला का यह पूरा कारनामा शोरूम में लगे CCTV फुटेज में कैद हो गया. फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.