अमेरिका में महिला की मेट्रो में जलाकर हत्या:आरोपी ने कपड़ों में लगाई आग, स्टेशन पर बैठकर देखता रहा

Updated on 23-12-2024 02:05 PM

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रविवार को एक महिला की मेट्रो में आग लगाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक आरोपी सुबह करीब 7:30 बजे मेट्रो में महिला के पास पहुंचा और स्टेशन पर उतरने से पहले मेट्रो में आग लगा दी। आग में जलने की वजह से महिला की मौत हो गई।

न्यूयॉर्क पुलिस की कमिश्नर जेसिका टिश ने बताया कि आरोपी ने लाइटर से महिला के एक सफेद कपड़े में आग लगाई थी। आग लगने की वजह से कपड़ा चंद सेकंड में ही जलकर खाक हो गया। इसके बाद आग महिला के दूसरे कपड़़ो में फैल गई।

पीड़ित महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आग लगाने के बाद आरोपी मेट्रो से उतरकर स्टेशन पर जाकर बैठ गया। प्लेटफॉर्म पर बैठे-बैठे वह महिला को जलते हुए देख रहा था।

आग लगते वक्त सो रही थी महिला 

टिश ने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर गश्त कर रहे पुलिस अधिकारियों को ट्रेन से धुआं दिखाई दिया और बदबू आई। इसके बाद वे मौके पहुंचे और पाया कि पीड़िता में आग लगी हुई थी। इसके बाद अधिकारियों ने आग को बुझाया।

मौके पर पहुंचे आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरुआती बयान में बताया कि महिला घटना के समय सो रही थी। आग लगाने से पहले आरोपी और महिला के बीच कोई बातचीत भी नहीं हुई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने महिला के कंबल में आग लगाई थी। ये आग तब तक फैलती रही जब तक महिला आग की लपटों से घिरकर खड़ी नहीं हो गई।

स्कूली बच्चों ने आरोपी को पकड़वाया 

स्टेशन पर बैठा आरोपी की तस्वीरें पुलिस के बॉडी कैमरों में कैद हो गई थीं। हालांकि, उस वक्त उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। मेट्रो के CCTV से मिले वीडियो में आरोपी के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान हुई।

इसके बाद पुलिस ने बॉडी कैमरों से मिली फुटेज को सार्वजनिक कर लोगों से आरोपी को पकड़े में मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में मदद करने पर 10,000 डॉलर का इनाम रखा था। इसके बाद 3 स्कूली बच्चों ने आरोपी को देखकर उसके बारे में जानकारी दी।

घटना के 8 घंटे बाद ही पुलिस ने उसे एक दूसरी मेट्रो ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.