जुड़वा बच्चों को जन्म देने के छह महीने बाद फिर गर्भवती हुई महिला, दिया 'मोमो ट्विन्स' को जन्म, बेहद दुर्लभ मामला

Updated on 28-02-2023 07:13 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका में एक दुर्लभ मामला सामने आया है। एक महिला ने 'MoMo जुड़वा' बच्चों को जन्म दिया है, जिन्हें मोनो मोनो या मोनोएम्नियोटिक-मोनोकोरियोनिक ट्विन्स भी कहा जाता है। इसका मतलब है कि बच्चे अपनी मां के गर्भ में एक ही एमनियोटिक थैली और प्लेसेंटा में थे। हैरानी की बात यह है कि इसी मां ने ठीक एक साल पहले इसी तरह के जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इस तरह दो लोगों को परिवार सिर्फ दो साल में छह सदस्यों का बन चुका है। यह कपल, ब्रिटनी और फ्रेंकी अल्बा अमेरिका के अलबामा में रहते हैं।

जुड़वा बच्चों को जन्म देने के छह महीने बाद ही ब्रिटनी को पता चला कि वह फिर से गर्भवती हैं। मेडिकल जांच में दंपति को पता चला कि वे फिर से जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं लेकिन इस बार वे मोमो हैं। इस दुर्लभ गर्भावस्था की संभावना अमेरिका में 35,000 में 1 से 60,000 में 1 है। साथ ही इसमें उच्च जोखिम भी शामिल है। किसी भी तरह के रिस्क से बचने के लिए ब्रिटनी ने कथित तौर पर करीब 50 दिन अस्पताल में बिताए।

'मोमो' जुड़वा बच्चों के साथ होता है हाई रिस्क

फॉक्स19 के साथ बातचीत में, ब्रिटनी स्वीकार किया कि हाई रिस्क के कारण कपल के लिए उनकी दूसरी गर्भावस्था कितनी चिंताजनक थी। 'मोमो' जुड़वा बच्चों के साथ गर्भपात, कॉर्ड उलझाव जैसी जटिलताएं हो सकती हैं। ब्रिटनी ने बताया, 'हमें पता चल गया था कि यह सिर्फ जुड़वा बच्चे नहीं थे बल्कि एक हाई रिस्क वाली गर्भावस्था थी।' गर्भावस्था के 24 हफ्ते बाद, डॉक्टरों की देखरेख में रहने के लिए ब्रिटनी अस्पताल में भर्ती हो गईं।

पिता ने अनुभव को बताया 'चुनौतीपूर्ण'

ब्रिटनी ने सी-सेक्शन से जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजातों को आगे की निगरानी के लिए एनआईसीयू में रखा गया। बच्चियों के पिता फ्रेंकी ने इस अनुभव को बेहद चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन और हमारी शादी के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण समय था। हमें अपने परिवार के साथ समय बिताना बहुत पसंद है और हम हर पल का जश्न मनाते हैं। वर्तमान में जुड़वा बच्चियों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और वे घर आ चुकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.