महिला को साथी कर्मचारियों ने पीटा:मारपीट के केस में राजीनामे के लिए डाल रहे दबाव

Updated on 16-12-2022 04:59 PM

ग्वालियर में एक महिला ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए शिकायत कर बताया है कि वह एक क्रेडिट कार्ड कंपनी में नौकरी करती है। कुछ विवाद को लेकर उसके साथी कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर मारपीट करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले का राजीनामा करने के लिए आरोपी लगातार उसे धमका रहे हैं। राजीनामा नहीं करने पर उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला के साथ मारपीट करने का एक वीडियो भी सामने आया है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के बीजासेन माता मंदिर के पीछे महलगांव में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत कर बताया है कि वह SBI क्रेडिट मैक्स स्टोर ब्रांच स्थित सिटी सेंटर पर नौकरी करती है। ऑफिस के ही मोनू चौरसिया द्वारा ऑफिस के स्टूल पर बैठने को लेकर 20 नवंबर 2022 को विवाद हो गया था। इस पर कर्मचारी मोनू चौरसिया और शुभम ओझा ने उसे बाल से पकड़ कर लात घूंसों से पीटा था। इस पर उसने डायल 100 पर कॉल लगाकर पुलिस को सूचना दी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट करने वाले मनोज चौरसिया को पकड़कर थाने ले गई थी। इसकी शिकायत उसने विश्वविद्यालय थाने पहुंचकर उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज भी करवाया था। लेकिन उसे जमानत पर पुलिस ने रात को ही छोड़ दिया था। जब मैं दूसरे दिन ऑफिस पहुंची तो दोनों कर्मचारी मुझे राजीनामा करने के लिए धमकाने लगे मेरे मना करने पर मुझे और मेरे बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। लगातार मुझे फोन करके राजीनामे करने के लिए धमका रहे हैं। मेरे साथ हुई मारपीट का CCTV फुटेज मैंने पुलिस को दिखाया था, लेकिन पुलिस ने मेरी कोई सुनवाई नही की।

जब इससे भी उन दोनों कर्मचारियों का मन नहीं भरा तो मेरे साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ कर रहे हैं। जब मैंने इसकी शिकायत अपने ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की लेकिन अधिकारी भी उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। साथ ही मुझे नौकरी से निकलवाने की धमकियां भी दे रहे है।

जांच कर कार्रवाई करने का दिया आश्वासन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने शिकायत कर अपने ही ऑफिस के दो कर्मचारियों द्वारा उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला थाने में दर्ज कराया था। इसके राजीनामा करने के लिए उसके ऑफिस के कर्मचारी उस पर लगातार दबाव बना रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं, महिला के साथ मारपीट करने का एक वीडियो भी सामने आया है जिसकी जांच कराई जा रही हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.