जसप्रीत के बिना... पहले ही मैच में रोहित शर्मा को खली बुमराह की कमी? करारी हार के बाद दिया बड़ा बयान

Updated on 03-04-2023 06:24 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज तर्रार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ के चोट के चलते क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। वह आईपीएल 2023 में भी मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि बुमराह की फ्रेंचाइजी को पहले ही मैच में उनकी कमी खली। जी हां, 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए महामुकाबले में रोहित सेना 8 विकेट से एकतरफा मैच हार गई। मैच के दौरान मुंबई की गेंदबाजी काफी साधारण लगी। वहीं मैच के बाद एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के न होने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया भी दी है।
रोहित शर्मा ने बुमराह को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

रोहित शर्मा ने आरसीबी से मिली हार के बाद पोस्ट मैच इंटरव्यू में कहा, 'पिछले छह से आठ महीने में मैं जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने की आदत हो गई है। बेशक यह एक अलग सेटअप है लेकिन किसी को अपना हाथ ऊपर करने और कदम बढ़ाने की जरूरत है। हम उस पर कायम नहीं रह सकते। चोट हमारे नियंत्रण में नहीं है, हम इसमें ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। टीम में अन्य खिलाड़ी भी काफी प्रतिभाशाली हैं। हमें उन्हें वह समर्थन देने की जरूरत है। यह सीजन का पहला मैच था, आगे देखने के लिए अभी बहुत कुछ बाकी है।'
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बोर्ड पर लगाए। युवा तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए सर्वाधिक 84* रन बनाए। वहीं 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लिसिस और विराट कोहली ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की तबियत से कुटाई की। ऐसे में बैंगलोर 22 गेंद और 8 विकेट शेष रहते ही मुकाबला जीत गया। बहरहाल, जहां डुप्लिसिस ने 73 रन बनाए तो वहीं विराट कोहली ने नाबाद 82 रन की विराट पारी खेली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.